फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Rape case against former Congress MLA Mevaram Jain

Rajasthan: पूर्व कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, पीड़िता ने लगाए ये गंभीर आरोप

Thu, 21 Dec 2023 08:35 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 08:35 AM IST
सार

राजस्थान में बाड़मेर के पूर्व कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि जैन पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rajasthan Rape case against former Congress MLA Mevaram Jain
पूर्व कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाड़मेर में कांग्रेस के विधायक रहे मेवाराम जैन के खिलाफ जोधपुर के एक थाने में महिला ने दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है, उसके साथ साल 2021 से लेकर 22 तक यौनाचार किया गया। उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने के साथ उसके सामने ही अश्लील हरकतें की जाती थी। महिला की एक मित्र से भी दुष्कर्म किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस शिकायत के अनुसार, एक व्यक्ति ने मेवाराम जैन से संपर्क कराने से पहले उसने भी दुष्कर्म किया। पीड़िता थाने में पहुंची और मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस निरीक्षक ने बताया, एक महिला थाने पर आई थी, जिसका कहना था कि दो साल पहले उसके पिताजी बीमार होने पर उसकी पहचान किसी राजकुमार नाम के शख्स के साथ हुई थी। राजकुमार बाड़मेर का है, तब राजकुमार के इस शख्स ने उसकी लाचारी का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया था।बाद में बाड़मेर के कांग्रेस नेता और एमएलए मेवाराम जैन से संपर्क करवाया था, जिसके बाद मेवाराम जैन ने नजदीकियां बढ़ाते हुए उससे दुष्कर्म किया था। साल 2021 से लेकर 22 के मध्य उससे यौनाचार चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि मेवाराम जैन उसकी नाबालिग पुत्री के सामने भी अश्लील हरकतें करता और बेटी से छेड़छाड़ भी करता था। महिला का आरोप है, मेवाराम ने उसकी परिचित महिला से भी दुष्कर्म किया था। पहले मेवाराम ने उसे बेटी मानकर रखा था। फिर उसकी नियत बिगड़ने लगी, तब दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मेवाराम यहां जोधपुर में उसके मकान पर भी आता था। यहां पर उसके घर में भी दुष्कर्म किया और बेटी के सामने ही अश्लील हरकतें की जाती थी।


चुनाव के समय आया था वीडियो
जोधपुर के डीसीपी पश्चिम गौरव यादव ने बताया, एक महिला की तरफ से थाने में रिपोर्ट दी गई है। उसने मेवाराम जैन नाम के शख्स पर दुष्कर्म और पॉक्सो का आरोप लगाया है। मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आरोप सही है या गलत है। मालूम हो कि बाड़मेर के इस पूर्व विधायक का एक वीडियो भी चुनाव के दिनों में आया था। जो वायरल होने पर काफी चर्चा का विषय बना था। बीते दिनों मेवाराम जैन 'सेक्सटॉर्शन' के बाद अब मनी लांड्रिंग के मामले में भी फंसे थे। उन पर ED ने केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed