फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Rajya Sabha Election independent candidate Subhash Chandra tagged Baljeet Yadav and tweeted

Rajya Sabha Election : मतदान से पहले चर्चाओं में सुभाष चंद्रा का ट्वीट, इस निर्दलीय को पाले में करने की कोशिश

Fri, 10 Jun 2022 08:19 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 10 Jun 2022 08:19 AM IST
सार

निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा के एक ट्वीट ने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी थी। इस ट्वीट के जरिए सुभाष चंद्रा ने विधायक बलजीत यादव को इशारे से कुछ समझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Rajasthan Rajya Sabha Election independent candidate Subhash Chandra tagged Baljeet Yadav and tweeted
सुभाष चंद्रा और बलजीत यादव - फोटो : Social Media

विस्तार

राज्यसभा चुनाव का मतदान आज होना है। आज तय हो जाएगा कि किसने बाजी मारी। हालांकि, मतदान से एक रात पहले तक विधायकों को अपने पाले में करने की जद्दोजहद दिखी। भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. सुभाष चंद्रा के ट्वीट ने सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी। सुभाष चंद्रा ने निर्दलीय विधायक बलजीत यादव को ट्वीट कर उनकी सभी मांगों का समाधान करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


गुरुवार देर रात भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा ने लिखा कि राजस्थान की जनता और विधायकों को भरोसा दिलाता हूं, प्रदेश की सरकारी भर्तियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता और आरक्षण देने के प्रावधान के लिए राज्यसभा में उचित प्रयास करूंगा, राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने और संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करवाने की कोशिश करूंगा।

विज्ञापन



इस ट्वीट के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों में हलचल मच गई। हालांकि, ट्वीट के कुछ घंटों बाद ही देर रात बलजीत यादव कांग्रेस कैंप में पहुंच गए, जहां वे राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ बातचीत करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों पर हो रहे चुनाव में सुभाष चंद्रा की एंट्री ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। चौथी सीट पर मुकाबला टक्कर का होगा। यही एक ऐसी सीट होगी, जिस पर अपने प्रत्याशी को जिताने में निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों की भूमिका अहम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed