{"_id":"645a0c74b032734ca50b8d71","slug":"rajasthan-rahul-gandhi-participated-in-congress-sarvodaya-sankalp-shivir-in-mount-abu-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राहुल गांधी ने माउंटआबू में कांग्रेस के सर्वोदय संकल्प शिविर में लिया हिस्सा, सुने बापू के भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राहुल गांधी ने माउंटआबू में कांग्रेस के सर्वोदय संकल्प शिविर में लिया हिस्सा, सुने बापू के भजन
Tue, 09 May 2023 02:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माउंटआबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माउंटआबू
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 09 May 2023 02:33 PM IST
सार
राहुल गांधी माउंटआबू में कांग्रेस के सर्वोदय ट्रेनिंग कैंप के समापन समापन समारोह को संबोधित करने आए हैं। इस शिविर में देश भर से 45 कांग्रेसी डेलीगेट्स कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं, इनमें पांच राजस्थान से हैं। जो कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने माउंटआबू में कांग्रेस के सर्वोदय संकल्प शिविर में लिया हिस्सा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को निजी विमान से माउंटॉआबू के पोलोग्राउंड पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी, मंत्री सुखराम बिश्नोई और पीसीसी सदस्य हरीश चौधरी सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत के दौरान एक बारगी अव्यवस्था का भी माहौल देखा गया, जिससे राहुल गांधी भी नाराज हुए। पोलो ग्राउंड में स्वागत के बाद राहुल गांधी स्वामीनारायण की धर्मशाला में आयोजित कांग्रेस के सर्वोदय संकल्प शिविर में भाग लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
राहुल गांधी के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल, एसपी ममता गुप्ता, सीओ योगेश शर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। राहुल गांधी का शिविर में भाग लेने के बाद महंगाई राहत कैंप में जाने का भी कार्यक्रम बताया जा रहा है। शाम को 4:30 बजे राहुल गांधी निजी विमान से उदयपुर जाएंगे। फिर फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिवासी जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी...
राहुल गांधी के स्वागत समारोह में लिस्ट में अपना नाम नहीं होने से निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राजेश गहलोत ने नाराजगी जताते हुए बवाल भी किया। आबू पिंडवाड़ा के पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, गंगाबेन गरासिया भी स्वामिनारायण धर्मशाला के बाहर पहुंचे। जहां पर उन्हें पुलिस ने रोका, जिस पर दोनों पूर्व विधायकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र के आदिवासी जनप्रतिनिधि हम हैं और हमें ही राहुल गांधी से मिलने से रोका जा रहा है। आधे घंटे बाद दोनों को प्रवेश दिया गया।
राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भजन भी सुने। सर्वोदय शिविर में गांधीगिरी और कांग्रेस विचारधारा पर फोकस रहता है। कांग्रेस ट्रेनिंग सेल की ओर से यह साल में तीन बार लगाए जाते हैं। इसमें चरखा चलाने, महात्मा गांधी के आदर्श और सिद्धांत, सत्य के लिए अनशन जैसे टिप्स सिखाए जाते हैं।