{"_id":"645b3d4f54e17067500e4268","slug":"rajasthan-private-bus-going-from-ahmedabad-to-bikaner-overturned-on-jodhpur-bypass-in-pali-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अहमदाबाद से बीकानेर जा रही प्राइवेट बस पाली में जोधपुर बाइपास पर पलटी, 24 से अधिक यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अहमदाबाद से बीकानेर जा रही प्राइवेट बस पाली में जोधपुर बाइपास पर पलटी, 24 से अधिक यात्री घायल
Wed, 10 May 2023 12:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 10 May 2023 12:14 PM IST
सार
जोधपुर बाइपास पर बुधवार सुबह एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। यह बस अहमदाबाद से बीकानेर जा रही थी। मण्डिया गांव के निकट हुई इस दुर्घटना में 24 से अधिक यात्री चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
बस पाली में जोधपुर बाइपास पर पलटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद से बीकानेर जा रही प्राइवेट बस पाली में जोधपुर बाइपास पर पलटी खा गई। इसमें 24 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सवारियों से भरी इस निजी बस में सवार घायल यात्रियों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
बता दें, यह निजी बस मंगलवार शाम छह बजे अहमदाबाद से बीकानेर के लिए रवाना हुई थी, जो बुधवार अल सुबह साढ़े तीन बजे पाली के सदर थाना क्षेत्र में हाइवे पर मंडिया गांव के निकट ड्राइवर को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलट जाने पर बस में सवार यात्री बस की खिड़कियां तोड़कर किसी प्रकार बाहर निकले। इसके बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की सहायता से बांगड़ अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना के वक्त इस बस में करीब ढाई दर्जन यात्री सवार थे और सो रहे थे। बस के अचानक सड़क से उतर कर पलट जाने से अधिकांश यात्रियों को चोटें आईं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसे से सकपका गए। ज्यादातर यात्री चोटिल हो गए, जिनमें महिला और बच्चे भी शामिल थे। बांगड़ अस्पताल में उपचार के बाद उनमें से 10 घायलों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा...
जानकारी के अनुसार बस चालक की अल सुबह झपकी आ जाने से यह हादसा हुआ और अनियंत्रित होकर बस पलट गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने पलटी खा चुकी बस को क्रेन से सीधा करवाया और यातायात सुचारू करवाया।