फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan President Draupadi Murmu will visit Rajasthan Mehndipur Balaji on 14 February

Rajasthan: राजस्थान दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 14 फरवरी को करेंगी मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन

Wed, 31 Jan 2024 10:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 31 Jan 2024 10:54 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जल्द ही दौसा के मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए आने की संभावना है। हालांकि, अभी तक दौसा जिला प्रशासन की ओर से 14 फरवरी के दिन राष्ट्रपति मुर्मू किस समय मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेंगी, यह निश्चित नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Rajasthan President Draupadi Murmu will visit Rajasthan Mehndipur Balaji on 14 February
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और बालाजी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू का दौसा में प्रस्तावित दौरा है। लेकिन अभी तक इसके लिए टाइम फिक्स नहीं हुआ है, एक-दो दिन में टाइम फिक्स होने की संभावना है।

विज्ञापन


बता दें कि दौसा दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू का विश्व-विख्यात मेहंदीपुर बालाजी धाम का दौरा प्रस्तावित है। फिलहाल, संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रपति 14 फरवरी को सिद्धपीठ बालाजी महाराज के दर्शन के लिए मेहंदीपुर बालाजी आ सकती हैं। इस दौरान उनका बालाजी महाराज के दर्शन के साथ आरती में शामिल होने का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन


हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जयपुर में रोड शो किया गया था। साथ ही राजस्थानी और सनातनी परंपरा को देखकर फ्रांस के राष्ट्रपति भी प्रभावित हुए थे। उसके बाद से ही प्रदेश के सांस्कृतिक पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद जगी है। अब राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के प्रस्तावित दौरे से प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन को पंख लग सकते हैं। 14 फरवरी के दिन राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू का राजस्थान में आकर मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए प्रस्तावित दौरा सीधे तौर पर सनातनी संस्कृति को पर्यटन के साथ मिलकर आगे बढ़ना नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed