{"_id":"65ba82309c8b984937012bb6","slug":"rajasthan-president-draupadi-murmu-will-visit-rajasthan-mehndipur-balaji-on-14-february-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजस्थान दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 14 फरवरी को करेंगी मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजस्थान दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 14 फरवरी को करेंगी मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन
Wed, 31 Jan 2024 10:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:54 PM IST
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जल्द ही दौसा के मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए आने की संभावना है। हालांकि, अभी तक दौसा जिला प्रशासन की ओर से 14 फरवरी के दिन राष्ट्रपति मुर्मू किस समय मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेंगी, यह निश्चित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और बालाजी की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू का दौसा में प्रस्तावित दौरा है। लेकिन अभी तक इसके लिए टाइम फिक्स नहीं हुआ है, एक-दो दिन में टाइम फिक्स होने की संभावना है।
विज्ञापन
बता दें कि दौसा दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू का विश्व-विख्यात मेहंदीपुर बालाजी धाम का दौरा प्रस्तावित है। फिलहाल, संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रपति 14 फरवरी को सिद्धपीठ बालाजी महाराज के दर्शन के लिए मेहंदीपुर बालाजी आ सकती हैं। इस दौरान उनका बालाजी महाराज के दर्शन के साथ आरती में शामिल होने का भी कार्यक्रम है।
विज्ञापन
हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जयपुर में रोड शो किया गया था। साथ ही राजस्थानी और सनातनी परंपरा को देखकर फ्रांस के राष्ट्रपति भी प्रभावित हुए थे। उसके बाद से ही प्रदेश के सांस्कृतिक पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद जगी है। अब राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू के प्रस्तावित दौरे से प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन को पंख लग सकते हैं। 14 फरवरी के दिन राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू का राजस्थान में आकर मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए प्रस्तावित दौरा सीधे तौर पर सनातनी संस्कृति को पर्यटन के साथ मिलकर आगे बढ़ना नजर आ रहा है।
विज्ञापन