06:27 PM, 15-Jul-2020
कांग्रेस का इतिहास रहा है युवाओं को आगे न आने देना
राजस्थान की राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस का इतिहास रहा है युवाओं को आगे न आने देना, ऐसा ही आज राजस्थान के विधायकों के साथ हो रहा है, आज राजस्थान के विधायक होटल के अंदर कैद हैं।
06:19 PM, 15-Jul-2020
निजी होटल सभी के लिए खुले हैं- मनोहर लाल खट्टर
राजस्थान कांग्रेस के विधायकों के बारे में पूछे जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, निजी होटल सभी के लिए खुले हैं, कोई भी वहां ठहर सकता है। हरियाणा सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है।
05:57 PM, 15-Jul-2020
अगर कोई पार्टी छोड़ना चाहता है तो वे छोड़ दें- राहुल गांधी
इस बीच राहुल गांधी ने एनएसयूआई NSUI की मीटिंग में कहा- अगर कोई पार्टी छोड़ना चाहता है तो वे छोड़ दें। इससे आप जैसे युवा नेताओं के लिए दरवाजे खुलते हैं।
05:54 PM, 15-Jul-2020
मेरी उनसे कोई दुश्मनी नहीं है जो मैं बदला लूंगा-गहलोत
अशोक गहलोत ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, सचिन पायलट के कार्यकाल में कैसा परफॉर्मेंस था, क्या कमिटमेंट था इस पर मैं बोलना नहीं चाहता, वो इतिहास में लिखा जाएगा। सचिन पायलट और बागी विधायकों का इस्तेमाल करके खरीद फरोख्त की कोशिश की गई। मेरी उनसे कोई दुश्मनी नहीं है जो मैं बदला लूंगा। उन्होंने कभी मेरी बात नहीं मानी।
05:49 PM, 15-Jul-2020
आलाकमान का आशीर्वाद भी जब काम न आया
11 अक्टूबर 1973 को राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खान की हृदयघात से मौत हो गई। जिसके बाद हरिदेव जोशी को सीएम बनाया। जाट नेता रामनिवास मिर्धा के विरोध के बाद विधायक दल के नेता के लिए मत विभाजन हुआ और मिर्धा को हरिदेव जोशी से कम वोट मिले। इस वजह से जोशी मुख्यमंत्री बने रहे और आलाकमान का साथ होने के बावजूद मिर्धा को उस समय सीएम की कुर्सी नहीं मिली।
05:19 PM, 15-Jul-2020
कांग्रेस के मौजूदा सियासी संकट ने लगभग छह दशक पुरानी कहानी को फिर ताजा कर दिया
राजस्थान में कांग्रेस के मौजूदा सियासी संकट ने लगभग छह दशक पुरानी ऐसी ही एक कहानी को फिर ताजा कर दिया है। उस समय मुख्यमंत्री थे जयनारायण व्यास। उन्होंने भी मुख्यमंत्री रहते हुए कई सियासी झंझावत झेले थे। व्यास को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का समर्थन हासिल था। बावजूद इसके, जब उनके खिलाफ पार्टी के भीतर ही बगावत हुई तो उन्हें राज्य की राजनीति से ओझल होना पड़ा था। वह भी एक युवा विधायक की वजह से।
05:05 PM, 15-Jul-2020
दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं, खुले हैं
वहीं, जब कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे से यह सवाल पूछा गया कि पायलट के लिए कांग्रेस में कोई गुंजाइश है तो उन्होंने कहा कि गुंजाइश क्यों नहीं होती? पांच दिनों से गुंजाइश ही गुंजाइश थी। फिर यह सवाल करने पर कि क्या अब भी पायलट के लिए दरवाजे खुले हुए हैं तो कांग्रेस महासचिव ने कहा कि दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं, खुले हैं।
04:53 PM, 15-Jul-2020
...तो आइए अपना बहुमत साबित कीजिए
सचिन पायलट और कई कांग्रेस एमएलए जो आज मौजूद नहीं है। उनको हमने बहुत बार कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आने का निमंत्रण दिया और कहा कि अगर आपको लगता है कि कांग्रेस विधायक दल का बहुमत आपके पास है तो आइए अपना बहुमत साबित कीजिए और अपना अधिकार है ले लीजिए: रणदीप सुरजेवाला
04:42 PM, 15-Jul-2020
अगर आप भाजपा में नहीं जाना चाहते तो होटल से बाहर आएं
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, कांग्रेस आलाकमान ने पायलट को लेकर काफी उदारता दिखाई। हमने सचिन पायलट का बयान सुना कि वो भाजपा में नहीं जाएंगे। अगर आप भाजपा में नहीं जाना चाहते तो होटल से बाहर आएं। भाजपा के किसी भी नेता से बातचीत बंद कर दीजिए।
04:37 PM, 15-Jul-2020
भारी मन से हमें सचिन पायलट पर लेना पड़ा फैसला
कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा, भारी मन ने हमें सचिन पायलट पर फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार गिराने की साजिश की गई।