फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan political crisis jaipur police sog registered case against shekhawat bhawar lal sanjay jain

Rajasthan Crisis: गहलोत सरकार गिराने के आरोप में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज, शेखावत ने ऑडियो को बताया फर्जी

Fri, 17 Jul 2020 12:14 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 17 Jul 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan political crisis jaipur police sog registered case against shekhawat bhawar lal sanjay jain
गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

राजस्थान में पल-पल सियासी घटनाक्रम बदल रहे हैं। इसी बीच अशोक गहलोत की सरकार को गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के आरोप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संजय जैन के खिलाफ जयपुर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा भंवर लाल पर भी केस दर्ज किया गया है। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऑडियो फर्जी है और मैं जांच के लिए तैयार हूं।

विज्ञापन


गहलोत सरकार को गिराने की साजिश में शामिल हैं गजेंद्र सिंह शेखावत: कांग्रेस
कांग्रेस ने एक ऑडियो क्लिप का हवाला देते हुए पहली बार केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर सीधा हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि शेखावत राज्य में कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश में शामिल हैं और भाजपा को उन्हें पद से बर्खास्त करना चाहिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'कल शाम दो सनसनीखेज और चौंकाने वाले ऑडियो टेप मीडिया के माध्यम से सामने आए। उन्होंने कहा कि इन ऑडियो टेप से कथित तौर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन की बातचीत सामने आई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crisis: पायलट गुट के दो विधायक कांग्रेस से निलंबित, सुरजेवाला बोले- राजस्थान सरकार गिराने में केंद्रीय मंत्री शामिल

इस तथाकथित बातचीत से पैसों की सौदेबाजी व विधायकों की निष्ठा बदलवाकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिराने की मंशा और साजिश साफ है। यह लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। बता दें कि जिस कथित ऑडियो टेप का हवाला सुरजेवाला ने दिया उसे भाजपा और विधायक भंवर लाल शर्मा पहले ही खारिज कर चुके हैं। शर्मा ने इसे फर्जी बताया।

जो हुआ वो राजस्थान की राजनीति के लिए है शर्मनाक: सतीश पूनिया
भाजपा के राजस्थान प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा, 'आज जो हुआ वह राजस्थान की राजनीति के लिए शर्मनाक था। मुख्यमंत्री आवास नकली ऑडियो और नेताओं के चरित्र हत्या का प्रयास का केंद्र बन रहा है। मामले में केंद्रीय मंत्रियों को घसीटने का प्रयास किया गया है।

कांग्रेस ने विश्वेंद्र व भंवरलाल शर्मा की प्राथमिक सदस्यता निलंबित की

कांग्रेस ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बागी हुए विधायकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए विधायक विश्वेंद्र सिंह व भंवर लाल शर्मा की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

मीडिया में गुरुवार को वायरल हुए एक ऑडियो टेप का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने विधायक भंवर लाल शर्मा को इन ऑडियो टेप की सत्यता का सत्यापन होने तक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।' सुरजेवाला ने बताया कि इसी तरह विधायक विश्वेंद्र सिंह की प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित की गई है। इन दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि विधायक सिंह व शर्मा दोनों ही सचिन पायलट खेमे के हैं। सिंह को पायलट का करीबी माना जाता है और पार्टी ने पायलट सहित जिन तीन मंत्रियों को पद से हटाया उनमें वह भी शामिल हैं।

कौन हैं भंवर लाल शर्मा और संजय जैन
भंवर लाल शर्मा कांग्रेस विधायक हैं। वे सातवीं बार चुरू के सरदार शहर से विधायक चुने गए हैं। वह ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय चेहरे के तौर पर उभरे हैं और 2011 से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष हैं। उनपर गहलोत सरकार को अस्थिर करने का आरोप है। जिसके बाद शुक्रवार को कांग्रेस ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। वहीं संजय जैन भाजपा विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed