फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan police not allowed to enter Haryana hotels to deliver notices to dissident Congress MLAs

कांग्रेस विधायकों को नोटिस देने पहुंची राजस्थान पुलिस को हरियाणा के होटलों में नहीं मिला प्रवेश

Fri, 31 Jul 2020 05:37 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 31 Jul 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan police not allowed to enter Haryana hotels to deliver notices to dissident Congress MLAs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान पुलिस के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम को हरियाणा के तीन होटलों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। गुरुग्राम और मानेसर स्थिति इन तीन होटलों में कथित तौर पर राजस्थान कांग्रेस के असंतुष्ट विधायक ठहरे हुए हैं। पुलिस टीम शुक्रवार को दो विधायकों को भ्रष्टाचार के एक मामले में नोटिस देने गई थी। 

विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो ने विधायक भंवरलाल शर्मा और विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया था। इन दोनों को कांग्रेस ने राज्य में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार को गिराने की कथित साजिश में शामिल होने के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्हें ब्यूरो ने जांच के लिये बुलाया था लेकिन दोनों ही उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन


उप पुलिस अधीक्षक सालेह मोहम्मद के नेतृत्व में एसीबी की टीम दोनों विधायकों को नोटिस देने के लिए पहुंची थी। टीम उन हरियाणा के उन तीनों होटलों में पहुंची जहां इन दोनों विधायकों के साथ राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत अन्य विधायकों के मौजूद होने की बात कही जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हम विधायकों की खोज में होटल तक पहुंचे। इस दौरान दो होटलों ने हमें लिखित में दिया कि वे लोग उनके यहां नहीं ठहरे हुए हैं। जबकि, तीसरे होटल के अधिकारियों ने होटल बंद होने की बात रही। पुलिस को होटल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।


बता दें कि एसीबी ने राज्य में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए किए जा रहे कथित षडयंत्र की बातचीत के तीन ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद 17 जुलाई को सरकार के मुख्य सचेतक की शिकायत पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed