{"_id":"6439714735194d6c94014807","slug":"rajasthan-police-foundation-day-rac-played-band-in-mansarovar-city-park-jaipur-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस: RAC ने मानसरोवर सिटी पार्क में किया बैंड वादन, 15 को बिखरेंगी स्वर लहरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस: RAC ने मानसरोवर सिटी पार्क में किया बैंड वादन, 15 को बिखरेंगी स्वर लहरियां
Fri, 14 Apr 2023 08:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 14 Apr 2023 08:59 PM IST
सार
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरएसी बैंड ने शुक्रवार को शाम 6 बजे से 7 बजे तक सिटीपार्क मानसरोवर में बैंड वादन किया । शनिवार को सेंट्रल पार्क में पुलिस बैंड की स्वर लहरियां बिखरेंगी।
विज्ञापन
आरएसी ने मानसरोवर सिटी पार्क में बैंड वादन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक शुक्रवार को मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में आरएसी ने बैंड वादन किया। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 15 अप्रेल को शाम 6 बजे से 7 बजे तक सेन्ट्रल पार्क में बैण्ड वादन किया जाएगा। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आरएसी विशाल बंसल ने बताया कि आम नागरिकों के लिये किये जा रहे इस बैण्ड वादन में सेंट्रल बेंड, हाड़ी रानी बैगपाइपर बेंड के साथ ही चौथी, पांचवी, तेरहवीं और चौहदवीं आरएसी, जयपुर पुलिस बेंड की ओर से बेहद आकर्षक मधुर स्वर लहरियां बिखेरी जा रही हैं।
विज्ञापन
ADG इंटेलिजेंस एम सेंगत्थिर और IGP लता मनोज कुमार रहे मौजूद
एडीजी इंटेलिजेंस एम सेंगत्थिर और महानिरीक्षक पुलिस लता मनोज कुमार सहित पुलिस अधिकारी भी बैंडवादन के दौरान मौजूद रहे। सिटी पार्क में घूमने आने वाले लोगों ने काफी देर तक पुलिस बैंड की स्वर लहरियों का आनंद लिया । पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे । सेंट्रल पार्क में भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मकसद राजस्थान पुलिस के गौरवमय पलों को खुशियों के साथ आम जनता के बीच साझा करना है।
विज्ञापन