फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Police Constable raped  woman in Dausa people beat the accused hostage

Rajasthan: दौसा में कांस्टेबल ने महिला से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर बोला- पुलिस वाला हूं, गोली मार दूंगा

Thu, 17 Aug 2023 11:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Aug 2023 11:23 PM IST
सार

15 अगस्त को विवाहिता का पति और सास एक पार्टी में गए थे। इस दौरान आरोपी कांस्टेबल महिला के घर में घुस आया और गोली मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  इस दौरान ग्रामीणों ने कांस्टेबल को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई लगा दी।

विज्ञापन
Rajasthan Police Constable raped  woman in Dausa people beat the accused hostage
पुलिस गिरफ्त में आरोपी कांस्टेबल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक पुलिस कांस्टेबल ने महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि मैं पुलिस वाला हूं, शोर किया तो गोली मार दूंगा। 

विज्ञापन


हालांकि, वारदात के दौरान लोगों ने कांस्टेबल को पकड़ लिया और फिर उसे बांधकर जमकर पिटाई लगा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी कांस्टेबल महेश गुर्जर दौसा के सिकंदरा थाने में तैनात है। वर्तमान में उसकी तैनानी पुलिस चौकी गीजगढ़ में है। पीड़ित विवाहिता ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ बसवा थाने में केस दर्ज कराया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे की है। उसकी सास और पति एक जन्मदिन की पार्टी में गए हुए थे। वह घर में अकेली चारपाई पर सो रही थी। इस दौरान कोई व्यक्ति उसके पास आकर लेटा तो उसकी नींद खुल गई। अज्ञात व्यक्ति को देखकर वह चिल्लाने लगी तो उसने उसका मुंह दबाया और धमकाते हुए कहा कि वह पुलिस वाला है। शोर-शराबा किया तो गोली मार दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पीड़िता के पति और सास को भी सूचना देकर बुलाया गया।  इस दौरान पकड़े गए आरोपी कांस्टेबल को लोगों ने चारपाई से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई लगा दी। कुछ देर बाद आरोपी को सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed