{"_id":"5ea8f959fc3402213018d005","slug":"rajasthan-police-caught-58-people-going-from-jaipur-to-up-in-a-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से यूपी ट्रक में जा रहे 58 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, 2500 रुपये सवारी था किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान से यूपी ट्रक में जा रहे 58 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, 2500 रुपये सवारी था किराया
Wed, 29 Apr 2020 09:19 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:19 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
राजस्थान पुलिस ने जयपुर से ट्रक में भरकर उत्तर प्रदेश जा रहे 58 लोगों को पकड़ा है। मुहाना थाना पुलिस ने मंगलवार रात को नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक को रुकवाया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 58 लोग निकले। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वो सभी उत्तर प्रदेश अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
मानसरोवर के एसीपी ने बताया कि सवारियों में से ही किसी ने ट्रक चालक को यूपी के गोरखपुर के लिए बुक किया था। एक सवारी का 2500 रुपये किराया तय हुआ था। ये सभी लोग मुहाना मंडी, रामपुरा रोड और मानसरोवर रीको और आस-पास के इलाके के रहने वाले थे।
विज्ञापन
a
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। थानाप्रभारी ने बताया कि देर रात तिरपाल से ढके ट्रक को संदेह होने पर रोका और उसकी तलाशी ली गई। ट्रक में भारी संख्या में महिला, पुरूष और बच्चे सवार थे। पूछताछ करने पर उन लोगों ने बताया कि वह मुहाना मंडी के पास से ट्रक में सवार हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्रक चालक उन्हें मानसरोवर से टोंक रोड और आगरा रोड होते हुए यूपी लेकर जाता। इसके लिए प्रति सवारी 2500 रुपये किराया तय हुआ था। ट्रक में सवार सभी लोग रंग, छपाई और मजदूरी का काम करते हैं।