फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan police arrested three women involing extorting Money By doing Fake Marriage

भंड़ाफोड़: दो लाख लेकर शादी करवाती थी गिरोह की सरगना, दो दिन बाद ही दूल्हे को छोड़ कुंवारे की तलाश में जुट जाती

Sun, 29 Aug 2021 10:42 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 29 Aug 2021 10:42 AM IST
सार

पुलिस जांच में सामने आया कि नेहा ने जिनके खिलाफ जानकारी दी थी, वे सभी गिरोह के सदस्य हैं और नेहा खुद उस गिरोह की सरगना। यह गिरोह लोगों को झांसे में लेकर पहले पैसे लेता था और इसी लड़की से शादी करवाता था  और शादी के बाद यह लड़की एक-दो दिन में ही यहां से भाग निकलने की तैयारी कर लेती है।

विज्ञापन
Rajasthan police arrested three women involing extorting Money By doing Fake Marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के चितौड़गढ़ में एक लड़की पैसों के लिए एक या दो शादियां नहीं बल्कि दर्जनों शादियां कर चुकी हैं, लेकिन इस बात की भनक उसकी मां को भी नहीं लगी। मां को ऐसा लगा कि उसकी बेटी को किसी ने बेच दिया। मां ने पीड़ित समझकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो बेटी का असली चेहरा बेनकाब हो गया। बेटी पीड़ित नहीं आरोपी निकली। बल्कि फर्जी शादी करने वाली युवतियों के गिरोह का मास्टरमाइंड निकली। जो मोटी रकम ऐंठने के लिए अब तक कई शादियां कर चुकी थी और मौका पाकर दूल्हे को छोड़ भाग आती थी, फिर अपने गिरोह के साथ अगले कुंवारे लड़कों की तलाश में जुट जाती थी। 

विज्ञापन


मां ने महिलाओं के खिलाफ पुलिस में की थी शिकायत
दरअसल, लड़की की मां को पता चला कि बेटी दो महिलाओं के साथ घर से कहीं चली गई हैं। इस बार कई दिन तक नहीं आई तो उसने लौटने पर 20 अगस्त को बेटी नेहा से पूछा कि इतने दिनों तक कहां थी तो नेहा ने मां को बताया कि वह सीमा शेख के साथ गांव से चित्तौडगढ़ घूमने गई थी। उसके बाद सीमा शेख की सहेली सपना खटीक के यहां गई। जहां पर सीमा शेख, सपना खटीक, साबिर खान निवासी नीमच ने उसकी लड़की नेहा कश्यप का फर्जी आधार कार्ड बनाकर एमपी के जारड़ा निवासी जयराम के हाथों पैसे लेकर बेच दिया। लड़की की आपबीती पर उसकी मां ने पुलिस में महिलाओं के खिलाफ बेचने की शिकायत दर्ज करवा दी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


गिरोह की सरगना निकली लड़की
पुलिस जांच में सामने आया कि नेहा ने जिनके खिलाफ जानकारी दी थी, वे सभी गिरोह के सदस्य हैं और नेहा खुद उस गिरोह की सरगना। जांच में पता चला कि सीमा शेख, सपना खटीक, साबिर खान का एक गिरोह है। यह गिरोह लोगों को झांसे में लेकर इसी लड़की से शादी करा देते हैं। चूंकि इस केस में रकम पहले ही ली जा चुकी होती है, इसलिए शादी के बाद यह लड़की एक-दो दिन में ही यहां से भाग निकलने की तैयारी कर लेती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed