फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan PM Modi will inaugurate projects worth 25 thousand crores in Bikaner on July 8

Rajasthan: PM मोदी आठ जुलाई को बीकानेर में करेंगे 25 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

Mon, 03 Jul 2023 04:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 04:53 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी आठ जुलाई को बीकानेर में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें दो लाख से ज्यादा संभाग के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का टारगेट बीजेपी ने रखा है। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बीकानेर पहुंचे। उन्होंने कहा, मोदी बीकानेर में 25 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan PM Modi will inaugurate projects worth 25 thousand crores in Bikaner on July 8
नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बीकानेर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी के राजस्थान के बीकानेर में आठ जुलाई को दौरे और जनसभा की तैयारी को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बीकानेर पहुंचे। राजेंद्र राठौर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा, नरेंद्र मोदी आठ जुलाई को बीकानेर आ रहे हैं। यहां पर वह 25 हजार करोड़ से ज्यादा की संरचनाओं और प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। वहीं, पूरे बीकानेर संभाग के दो लाख बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में हम बीकानेर आए हैं।

विज्ञापन


राजेंद्र राठौड़ ने महाराष्ट्र में हुए सियासी घटनाक्रम को लेकर कहा, महाराष्ट्र में जो हुआ सर्वश्रेष्ठ हुआ। इतने वोटों वाली पार्टियां अगर टूटती हैं और उसके लोग बीजेपी की छतरी के नीचे आकर शामिल होते हैं, तो इसका हम स्वागत करते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्र को 20 हजार करोड़ के ग्रीन एक्सप्रेस-वे की सौगात देंगे मोदी...
पीएम मोदी बीकानेर में राष्ट्र को 20 हजार करोड़ के ग्रीन एक्सप्रेस-वे की सौगात देंगे। राजस्थान में पीएम का नौ महीने में ये 7वां दौरा है। माना जा रहा है कि ये दौरा नहरी क्षेत्र और मारवाड़ की 46 विधानसभा सीटों के लिए है। छह लेन का यह हाइवे पंजाब के अमृतसर से प्रारंभ होकर गुजरात के जामनगर तक कुल 1316 किलोमीटर की दूरी तय करता है। हाइवे की कुल लागत 20,868 करोड़ रुपये है। ये हाइवे चार राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण ग्रीन फील्ड प्रोजेक्ट में शामिल है। इस प्रोजेक्ट में अमृतसर, बठिंडा, सनारिया, बीकानेर, सांचौर, समाखियाली, जामनगर जैसे औद्योगिक केन्द्र आपस में जुड़ेंगे। पश्चिमी राजस्थान के सभी क्षेत्रों में यह हाइवे आर्थिक विकास को स्पीड अप करेगा। राजस्थान की उत्तरी-पश्चिमी सीमा से होकर यह एक्सप्रेस वे हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और जालौर जिलों से गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत निर्मित ये परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे...
मोदी रायसिंहनगर, अनूपगढ़ से पूगल तक 860.26 करोड़ रुपये की लागत से 162.46 KM और खाजूवाला-पूगल-बाप तक 895 करोड़ रुपये की लागत से 212 KM लंबी सड़क परियोजनाओं को भी प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही भारत सरकार के उपक्रम पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन द्वारा निर्मित गुजरात के बनासकांठा से शुरू होकर पंजाब के मोगा तक 26000 करोड़ की लागत से 1300 किमी लंबाई के ग्रीन एनर्जी कोरिडोर का भी प्रधानमंत्री लोकार्पण करेंगे, जिसके चलते बीकानेर संभाग सोलर हब के रूप में तेज़ी से डेवलप होता जा रहा है।

100 बेड के एक्सपेन्डेबल हॉस्पिटल को भी जनता को समर्पित करेंगे मोदी...
बीकानेर दौरे पर मोदी भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के अन्तर्गत 41.15 करोड़ की लागत से निर्मित 30 बेड और विस्तारित 100 बेड तक का हॉस्पिटल भी जनता को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं के लोकार्पण से उत्तर पश्चिम राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू और जोधपुर सहित पूरे बीकानेर संभाग में विकास के नए मार्ग खुलेंगे।


नहरी क्षेत्र से लेकर मारवाड़ तक 46 विधानसभा सीटों को साधेंगे मोदी...
पीएम मोदी नहरी क्षेत्र के बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों की 24 विधानसभा सीटों के अलावा जोधपुर, जालोर, बाड़मेर की 22 सीटों यानी कुल 46 सीटों को इस दौरे और प्रोजेक्ट्स के लोकार्पण से साधेंगे। बीकानेर संभाग के ज़िलों में कुल 24 विधानसभा सीटें हैं, इनमें से 11 सीटों पर कांग्रेस और 10 सीटों पर बीजेपी काबिज है। दो सीटों पर सीपीएम और एक सीट निर्दलीय विधायक हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर यह कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

पीएम मोदी के पिछले राजस्थान दौरे...

  • 30 सितंबर 2022 - अम्बा माता दर्शन - सिरोही जिला -आबूरोड आए
  • एक नवंबर 2022 - बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में जनसभा की
  • आठ जनवरी 2023 - भीलवाड़ा में गुर्जर समाज के आराध्य देव देवनारायण भगवान की जयंती पर सभा
  • 12 फरवरी 2023 - दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के मौके पर आए और जनसभा की
  • 10 मई 2023 - नाथद्वारा और आबूरोड़ में बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया
  • 31 मई 2023 - अजमेर में बीजेपी के महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed