{"_id":"63ecc2309cb3bbdb040ccd98","slug":"rajasthan-pm-modi-will-inaugurate-campaign-to-preserve-five-thousand-water-bodies-through-10-thousand-programs-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 10 हजार कार्यक्रमों के जरिए पांच हजार जलाशयों को संरक्षित करने के अभियान का वर्चुअल आगाज करेंगे PM","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 10 हजार कार्यक्रमों के जरिए पांच हजार जलाशयों को संरक्षित करने के अभियान का वर्चुअल आगाज करेंगे PM
Wed, 15 Feb 2023 05:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 15 Feb 2023 05:00 PM IST
सार
जल-जन अभियान के तहत दस हजार जागरुकता कार्यक्रम और पांच हजार जलाशयों के जीर्णोद्धार की योजना है। राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान और जलशक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आठ महीने तक जल जन अभियान देश भर में चलाया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को सुबह 11 बजे ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन में आयेजित जल-जन अभियान का वर्चुअली शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रह्माकुमारी संस्थान और जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आठ महीने तक जल-जन अभियान देश भर में चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत गुरुवार (16 फरवरी) सुबह 11.30 बजे शांतिवन के डायमंड हॉल में आयोजित समारोह में की जाएगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
समारोह में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर और उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्य राज सिंह आदि अतिथि मौजूद होंगे। संस्थान के कार्यकारी सचिव बीके डॉ. मृत्युंजय ने बताया, ब्रह्माकुमारी संस्थान और जल शक्ति मंत्रालय की ओर से दिसंबर 2023 तक जल-जन अभियान देश भर में चलाया जाएगा। इसमें संस्थान के सदस्य मेगा सिटी से लेकर गांव-गांव तक अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जल संरक्षण का संदेश देंगे।
विज्ञापन
पर्यावरण विशेषज्ञ जल संरक्षण की तकनीक और विभिन्न उपायों से लोगों को मार्गदर्शन देंगे। अभियान में ऐतिहासिक महत्व के जलाशय, तालाब, कुंआ, बावड़ी आदि जलाशयों और जल स्रोतों का संरक्षण व जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसमें जल शक्ति मंत्रालय की ओर से जरूरी संसाधन और सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन
10 हजार कार्यक्रम और पांच हजार जलाशयों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य...
अभियान के तहत दस हजार जागरुकता कार्यक्रम और पांच हजार जलाशयों के जीर्णोद्धार की योजना है। इस कार्य में संस्थान के एक लाख अनुयायी सारथी बनेंगे। अभियान के माध्यम से दस करोड़ लोगों तक जागरुकता संदेश पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन और ज्ञान सरोवर समेत अनेक स्थानों पर जल संरक्षण के लिए इको फ्रेंडली सिस्टम का निर्माण किया गया है। शांतिवन परिसर में भूमिगत जलस्तर को बनाए रखने के लिए 32 लाख लीटर जल को स्टोरेज करने की व्यवस्था की गई है। साथ ही चेन फिल्टर विधि से आठ लाख लीटर जल का शुद्धिकरण किया जाता है। प्रयोग किए गए जल को रिसाइकिल विधि से दोबारा स्वच्छ बनाकर पौधों की सिंचाई करके परिसर को हरा-भरा बनाया जाता है।
ये हैं जरूरी बातें...
- आठ महीने तक देश भर में चलाया जाएगा जल-जन अभियान
- 10 हजार कार्यक्रम करने का रखा लक्ष्य
- पांच हजार जलाशय, कुंआ और बावड़ी के संरक्षण का लक्ष्य
- एक लाख भाई-बहनें बनेंगे अभियान के सारथी
- 4 हजार 200 सेवा केंद्रों के माध्यम से चलाया जाएगा अभियान
- 10 करोड़ लोगों तक जागरुकता संदेश पहुंचाने का लक्ष्य