{"_id":"65006c65c389590c8904ae04","slug":"rajasthan-petroleum-dealers-association-strike-petrol-pumps-closed-on-13th-and-14th-september-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दो दिन प्रदेश में नहीं मिलेगा प्रेट्रोल-डीजल, वैट और टैक्स घटाने की मांग को लेकर कल से हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दो दिन प्रदेश में नहीं मिलेगा प्रेट्रोल-डीजल, वैट और टैक्स घटाने की मांग को लेकर कल से हड़ताल
Tue, 12 Sep 2023 07:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 12 Sep 2023 07:19 PM IST
सार
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के दौसा जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि महंगाई की मार से जनता परेशान हैं। उसके पक्ष में खड़े रहने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। राज्य सरकार जब तक अन्य राज्यों के समान वैट नहीं करती तब तक राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन आंदोलन के लिए तैयार है।
विज्ञापन
राजस्थान में दो दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पड़ोसी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने के कारण प्रदेश के बॉर्डर पर मौजूद पेट्रोल पंप बंद होने के कगार पर हैं। जिसके चलते 13 और 14 सितंबर को राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से पेट्रोल पंप बंद करने का आह्वान किया गया है। सभी पेट्रोल पंप संचालक इस हड़ताल के समर्थन में उतर आए हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के दौसा जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने पेट्रोल-डीजल से वैट-टैक्स कम नहीं किया है। इस कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और आसपास के अन्य राज्यों के मुकाबले राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अधिक हैं। पड़ोसी राज्यों की तुलना में राजस्थान में पेट्रोल करीब 13 और डीजल करीब 5 रुपये महंगा है। इससे राजस्थान के सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल, डीजल की बिक्री में गिरावट आई है।
विज्ञापन
लोकेश शर्मा ने कहा कि दौसा जिले से यूपी और हरियाणा की सीमा नजदीक होने के कारण यहां के पेट्रोल पंप पर भी इसका असर पड़ा है। जिले के जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे मौजूद पंप लगभग बंद होने के कगार पर हैं। उन्होंने बताया कि 13 और 14 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पंद बंद रखे जाएंगे।
विज्ञापन
लोकेश शर्मा ने कहा- महंगाई की मार से जनता परेशान हैं। उसके पक्ष में खड़े रहने के लिए ये कदम उठाया जा रहा है। राज्य सरकार जब तक अन्य राज्यों के समान वैट नहीं करती तब तक राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन आंदोलन के लिए तैयार है। इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर कमर चौधरी को भी ज्ञापन सौंपा गया है।