फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Petrol sprinkled on Dalit youth in minor dispute, condition critical

राजस्थान : मामूली कहासुनी में दलित युवक पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी, हालत गंभीर

Wed, 21 Oct 2020 11:35 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 21 Oct 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: Petrol sprinkled on Dalit youth in minor dispute, condition critical
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
हाल ही में राजस्थान में करौली के बुकना गांव में मंदिर की जमीन को लेकर हुए विवाद में पुजारी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी। अभी यह मामला चर्चा में ही था कि इसी तरह की एक और घटना सामने आई है। राजस्थान के जालोर जिले के रानीवाड़ा कस्बे से महज चार किलोमीटर दूर आदरवाड़ा गांव में शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने एक दलित युवक पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। इस घटना में पीड़ित 50 फीसदी तक झुलस गया है।
विज्ञापन


आदरवाड़ा निवासी पीड़ित दलित युवक श्रवण कुमार ने मिट्टी पर लेटकर किसी तरह अपनी जान बचाई। लेकिन फिर भी वह करीब 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है। गंभीर अवस्था में  उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी रानीवाड़ा पहुंचे और हालात का जायजा लिया। 
विज्ञापन


मामूली कहासुनी पर पेट्रोल छिड़क आग लगाई 
आदरवाड़ा निवासी पीड़ित दलित युवक श्रवण कुमार ने बताया कि वह वह सोमवार शाम को दूध लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में अवैध शराब के ठेके पर खड़े अपने भाई को लेने वहां पहुंचा। वहां शराब के नशे में खड़े जितेन्द्र सिंह, रघुवीर सिंह और शेर सिंह से उसकी मामूली कहासुनी हो गई। इस पर उन्होंने एक बोतल में रखा हुआ, पेट्रोल उस पर छिड़क दिया और आग लगा दी। उसने बड़ी मुश्किल से जमीन पर लेटकर और मिट्टी डालकर कुछ लोगों की मदद से आग बुझाई। श्रवण का आरोप है कि ये तीनों युवक गांव में हमेशा दबंगाई करते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर रेंज आईजी नवज्योति गोगोई पहुंचे रानीवाड़ा
श्रवण को घायलावस्था में रानीवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां श्रवण की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गुजरात रेफर कर दिया गया। श्रवण का गुजरात के धानेरा में राजस्थान हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, श्रवण 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जोधपुर रेंज आईजी नवज्योति गोगोई भी मंगलवार को रानीवाड़ा पहुंचे। गोगाई ने पुलिस थाने में आला अधिकारियों की बैठक लेकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान जालोर एसपी श्याम सिंह चौधरी भी मौजूद रहे। दलित संगठनों ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed