फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan pcc chief govind singh dotasara attacks on sachin pilot video gone viral

कांग्रेस में कलह: अशोक गहलोत और पायलट गुट के बीच बढ़ी तल्खियां,पीसीसी अध्यक्ष ने सचिन पायलट पर साधा निशाना

Sun, 12 Sep 2021 09:12 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 12 Sep 2021 09:12 AM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। दोनों गुटों के बीच बयानबाजी ने प्रदेश समेत देश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेस आलाकमान भी इसको लेकर चिंतित है। अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह ने नाम लिए बगैर सचिन पायलट पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
rajasthan pcc chief govind singh dotasara attacks on sachin pilot video gone viral
गोविंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा अपने वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार उनका जो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें वह सचिन पायलट पर तंज कस रहे हैं।  डोटासरा ने शादी वालों की बात करते-करते पायलट के जन्मदिन में उमड़ती भीड़ पर टिप्पणी कर दी। बता दें कि आजकल पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के जन्मदिन मनाने के कार्यक्रम चल रहे है। इनमें उनके समर्थकों की भीड़ आ रही है हालांकि, कोरोना गाइडलाइन के तहत गहलोत सरकार ने भीड़भाड़ वाले सभी राजनीतिक, धार्मिक आयोजनों पर रोक लगा रखी है।माना जा रहा है कि उन्होंने पायलट गुट पर परोक्ष रूप से निशाना साधा । 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें वह मोबाइल पर किसी अधिकारी से बात कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि डोटासरा शादी-विवाह समारोहों में छूट देने के लिए शायद किसी परिचित के लिए सिफारिश कर रहे हैं। बातचीत में वह कह रहे हैं कि आजकल बड़े-बड़े जन्मदिन मन रहे हैं, जन्मदिन के नाम पर भीड़ उमड़ रही है तो शादी वालों को क्यों मारें। शादी-ब्याह में तो थोड़ी बहुत भीड़ स्वाभाविक है। 
विज्ञापन


कांग्रेस में पक्ष में आए थे उपचुनाव के नतीजे
दरअसल, राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए हैं, लेकिन गहलोत-पायलट के बीच चल रही सियासी जंग से पार्टी के भीतर और बाहर कलह बढ़ रही है। छह जिलों के उपचुनाव के नतीजे से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक साथ दो निशाने साधे। एक तो पार्टी आलाकमान का ये संदेश कि गहलोत-डोटासरा की जोड़ी जीत के लिए मजबूत है। यहां तक बिना सचिन पायलट के भी चुनाव जीत सकते हैं। इस जोड़ी से छेड़छाड़ न की जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही गहलोत पार्टी नेतृत्व को यह भी समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि हाल ही में प्रदेश  में वल्ल्भनगर व धरियावाद दो सीटों पर उपचुनाव होने है। अभी अगर बदलाव न किया जाए तो जीत का सिलसिला बरकरार रहेगा, लेकिन इसे बदला गया तो कांग्रेस पर भाजपा भारी भी पड़ सकती है। लिहाजा गहलोत नहीं चाहते हैं कि सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस में अहम भूमिका अदा करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed