{"_id":"65914583d3c9809e1107d935","slug":"rajasthan-parents-and-sister-murdered-with-an-axe-in-nagaur-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: मां-बाप और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, सुबह बिस्कुट खाते हुए थाने पहुंचा हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: मां-बाप और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, सुबह बिस्कुट खाते हुए थाने पहुंचा हत्यारा
Sun, 31 Dec 2023 04:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 31 Dec 2023 04:12 PM IST
सार
राजस्थान में नागौर जिले के पादूकलां कस्बे में शनिवार रात को एक युवक ने अपने माता-पिता और दिव्यांग बहन को कुल्हाड़ी से बेदर्दी से काटकर मार डाला। उसके बाद आरोपी रात भर तीनों शव के पास बैठा रहा। रविवार सुबह वह बेफिक्री के साथ बिस्कुट खाते हुए पुलिस थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
घटना स्थल का मुआयना कर परिजनों से पूछताछ करती हुई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागौर में एक 25 साल का युवक हत्यारा बन गया। बेटे ने धारदार हथियार (कृषि औजार) से मां-बाप और बहन को मौत की नींद हमेशा के लिए सुला दिया। इतना ही नहीं हत्या करने वाला शख्स खुद पादूकलां थाने में जाकर पूरी घटनाक्रम की सूचना देता है। सूचना के बाद पादूकलां थाना एसएचओ मानवेंद्र सिंह मय पुलिस जाब्ते के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। तीनों के शव को उन्होंने अपने कब्जे में लेकर पादूकलां की राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने हत्यारे बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक कारण यह सामने आया है कि पैसों की रिकवरी करने के लिए वह पिछले दो दिन से परेशान था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया था। पादूकलां थाना के कुम्हारों का मोहल्ला निवासी दिलीप सिंह पुत्र जगदीश सिंह (45) अपनी पत्नी और अपनी बेटी के साथ अपने घर में शनिवार को सो रहा था। उसका बेटा मोहित (25) देर रात को घर में पहुंचा और कृषि कार्य करने वाले धारदार हथियार कुल्हाड़ी से इन तीनों पर हमला बोल दिया। बुरी तरीके से तीनों को काट दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इनकी हुई मौत
राजेश कंवर (42) पत्नी दिलीप सिंह, पिंकी कंवर उर्फ प्रियंका कंवर (15) पुत्री दिलीप सिंह और दिलीप सिंह की मौत हुई है। हत्या करने के बाद कलयुगी बेटा खुद थाने पहुंचकर कांस्टेबल से कहा कि तेरा थानेदार किधर है। आरोपी फिलहाल थाने में है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
हत्या के बाद यूट्यूब पर देखा सुसाइड का तरीका
पूरे परिवार की हत्या करने के बाद हत्यारा मोहित ने अपने फोन से सुसाइड कैसे करें, यूट्यूब पर सुसाइड करने का तरीका भी देखा। उसके बाद उसने घर में बने पानी के टैंक में कूदकर सुसाइड करने का प्रयास भी किया। लेकिन सुसाइड करने में कामयाब नहीं हुआ।
आरोपी मोहित मां-बाप और अपनी छोटी बहन की हत्या करने के बाद तीनों के शवों के पास पूरी रात बैठा रहा। रविवार सुबह जब दूध वाला दूध लेकर आया तो उसने कहा कि आज दूध नहीं लेना। क्योंकि घर वाले बाहर गए हुए हैं। उसके बाद वह खुद बिस्कुट खाते हुए पादूकलां थाने में पहुंचा और सिपाही से बोला, तेरा थानाधिकारी किधर है, मैंने मर्डर कर दिया।
लोगों का कहना है, कभी ऐसा नहीं सोचा कि वह इतना बड़ा कदम उठाएगा
पड़ोसियों और स्थानीय लोगों का कहना है, आरोपी मोहित एकदम सीधा-साधा लड़का है। हम कभी उसके बारे में यह नहीं सोच सकते हैं कि वह इतना बड़ा कदम भी उठाएगा। उसके पिता दिलीप सिंह की ज्वेलरी की दुकान है। मोहित भी अपने पिता के साथ उसी दुकान पर हमेशा ही बैठता था। वह अक्सर अपने काम और उसके बाद वह अपने मोबाइल में ही व्यस्त रहता था। वह बिना मतलब किसी से कोई बातचीत तक नहीं करता था। जब हम सुबह 7:30 बजे उठे तो हमें पता चला कि मोहित के घर के बाहर पुलिस खड़ी है, जब हमने वहां पहुंच कर देखा तो हमारे होश उड़ गए।