{"_id":"63da868806e0854bf30d278c","slug":"rajasthan-paper-leak-case-one-lakh-each-reward-on-rohit-godara-hrithik-boxer-bhupendra-saran-and-suresh-dhaka-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: फायरिंग और पेपर लीक के आरोपियों पर 1-1 लाख का इनाम, इन चार आरोपियों को सरगर्मी से तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: फायरिंग और पेपर लीक के आरोपियों पर 1-1 लाख का इनाम, इन चार आरोपियों को सरगर्मी से तलाश रही पुलिस
Wed, 01 Feb 2023 09:04 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 01 Feb 2023 09:04 PM IST
सार
राजस्थान पुलिस DGP उमेश मिश्रा ने फायरिंग केस में फरार रोहित गोदारा और रितिक बॉक्सर की गिरफ्तारी पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। पेपर लीक में फरार आरोपी भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका की गिरफ्तारी पर भी 1-1 लाख का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण पेपर लीक के मास्टरमाइंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस के लिए नाक का सवाल बन चुके फरार शातिरों पर पुलिस डीजीपी उमेश मिश्रा ने एक-एक लाख रुपए का ईनाम घोषित कर दिया है। डीजीपी उमेश मिश्रा ने फायरिंग प्रकरण में फरार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा और रितिक बॉक्सर के साथ ही पेपर लीक में फरार आरोपी भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका की गिरफ्तारी पर 1-1 लाख रुपए के ईनाम घोषित किए हैं।
विज्ञापन
गैंगस्टर रोहित गोदारा ने राजधानी जयपुर में बीते शनिवार की रात जवाहर सर्किल इलाके के नामी 'जी क्लब' पर अंधाधुंध और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। जी क्लब के मालिक अक्षय गुरनानी से उसने 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। पैसा नहीं देने पर फायरिंग कर दी। जयपुर कमिश्नरेट पुलिस के साथ ही राजस्थान पुलिस के सैकड़ों पुलिसकर्मियों की टीम रोहित गोदारा और उसके साथियों की तलाश में जुटी हैं। लेकिन बदमाश पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन
गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर इस वारदात की जिम्मेदारी लेने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा गैंगस्टर रोहित गोदारा राजस्थान पुलिस के लिए नाक का सवाल बना हुआ है। उसने राजस्थान में अपने नाम की दहशत फैलानी शुरू कर दी है। चूरू, जयपुर समेत कई जिलों के प्रॉपर्टी कारोबारियों में दहशत फैलाकर वह रंगदारी मांग रहा है, ऐसे इनपुट्स पुलिस को मिले हैं। चूरू की रतनगढ़ पुलिस ने भी एक पीड़ित की रिपोर्ट पर रोहित गोदारा सहित 3 आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर रखा है।
विज्ञापन
जी क्लब पर फायरिंग की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के ही रितिक बॉक्सर ने ली है। साथ ही गैंग के तीन शूटर्स को आगरा से गिरफ्तार कर जयपुर लाने पर भागने की कोशिश के दौरान पुलिस से हुई मुठभेड़ में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगने पर रितिक बॉक्सर ने नई पोस्ट लिखकर राजस्थान पुलिस को चैलेंज दिया है। जिसमें उसने लिखा है - '' ऊँ, हम भी चाहते तो क्लब में किसी को गोली मार सकते थे, चलो जंग की नई शुरुआत गोली मारने से ही करेंगे, जय श्रीराम, जय भारत, सलाम शहीदा नू। फेक एनकाउंटर। एलबी ग्रुप (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप)
पेपर लीक के मास्टर माइंड भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका पर ईनाम राशि बढ़ाई
राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने शिक्षक परीक्षा पेपर लीक के मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका पर पहले से 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। लेकिन दोनों फरार हैं, वो कहां पर हैं इसका भी सुराग नहीं लग पा रहा है। चर्चाएं हैं कि वह विदेश भाग चुके हैं, लेकिन ऐसी भी सूचनाएं पुलिस को मिली हैं कि दोनों आरोपी भारत में ही कहीं छिपे हुए हैं। ये दोनों के ही पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए दर्जनों संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन कोई पता नहीं चल पा रहा है।
रितिक बॉक्सर और रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य