{"_id":"5f813bba8ebc3e9bfd3f7e71","slug":"rajasthan-panchayat-election-live-updates-polling-for-fourth-and-final-phase-begins-voting-in-897-gram-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान पंचायत चुनाव: चौथे एवं अंतिम चरण का मतदान जारी, अब तक 38 फीसदी हुई वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान पंचायत चुनाव: चौथे एवं अंतिम चरण का मतदान जारी, अब तक 38 फीसदी हुई वोटिंग
Sat, 10 Oct 2020 02:09 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में ग्राम पंचायतों के लिए चौथे व अंतिम चरण का मतदान शनिवार सुबह शुरू हुआ। इस चरण में 897 ग्राम पंचायतों में पंच सरपंचों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। दोपहर 12 बजे तक कुल 38.91 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंधन किए गए हैं। मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। इस चरण में कुल 30,56,742 मतदाता हैं। जिन 897 ग्राम पंचायतों में चुनाव हो रहा है वहां सरपंच पद के लिए 4,629 उम्मीदवार हैं। 26 सरपंच पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं, मतदान समाप्ति के बाद सभी पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना करवाई जाएगी। जिसके परिणाम देर रात तक सामने आएंगे।
विज्ञापन
इस बार चुनाव चार चरणों में हो रहा है। पहला चरण में 28 सितंबर को चुनाव हुए थे। जबकि दूसरे चरण के लिए तीन अक्तूबर और तीसरे चरण के लिए छह अक्तूबर को मतदान किए गए। चौथे चरण के लिए आज लोग मतदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव की घोषणा होते ही, प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई। पहले इन चुनावों को अप्रैल में करवाया जाना था, लेकिन कोरोना के चलते मतदान प्रक्रिया को टाल दिया गया। बाद में अदालत द्वारा इन चुनाव को 15 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया था।
दूसरी ओर, कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या को 1100 से घटाकर 900 कर दिया गया है। इसके अलावा मतदान केंद्रों की संख्या में इजाफा किया गया है।