फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: One person thrashed to death on suspicion of cattle smuggling

राजस्थान : मवेशियों की तस्करी के शक में एक को पीट-पीटकर मारा

Tue, 15 Jun 2021 08:35 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, जयपुर 
एजेंसी, जयपुर  Published by: Amit Mandal Updated Tue, 15 Jun 2021 08:35 AM IST
सार

राजस्थान में लिंचिंग का मामला सामने आया है। भीड़ के हमले में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Rajasthan: One person thrashed to death on suspicion of cattle smuggling
व्यक्ति की हत्या

विस्तार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में मवेशियों की तस्करी के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य को लोगों के समूह ने घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने सोमवार को बताया, मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के रहने वाले बाबू भील और पिंटू भील दोनों हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाबू भील ने दम तोड़ दिया। घटना 13-14 जून को बीच रात हुई। घटना के सिलसिले में 7-8 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


अंचल अधिकारी बेगुन राजेंद्र सिंह ने बताया, पीड़ित गाड़ी में तीन बैल ले जा रहे थे। तभी स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वे गायों की तस्करी कर रहे थे और उन पर हमला किया। हालांकि, जानवर बैल थे। घायल व्यक्ति ने कहा कि उसने और बाबू ने चित्तौड़गढ़ के बेगुन शहर से बैल खरीदे थे और खेती के काम के लिए अपने गांव ले जा रहे थे। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि घायल युवक ने बताया कि उसने बैल बेगूं गांव से खरीदे थे और खेती के काम के लिए अपने गांव लेकर जा रहे थे। हालांकि उसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे और पुष्टि के लिए पशु कारोबारियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयपुर के पुलिस महानिरीक्षक व अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। चित्तौड़गढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed