{"_id":"5e01d0538ebc3e87fb4598db","slug":"rajasthan-offensive-comment-against-cm-ashok-gehlot-on-facebook-police-detaines","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर सीएम गहलोत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर सीएम गहलोत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, पुलिस ने हिरासत में लिया
Tue, 24 Dec 2019 02:48 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 24 Dec 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ फेसबुक के एक पेज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जयपुर आयुक्तालय के तहत आने वाले मुरलीपुरा के थानाधिकारी रामावतार सिंह ने मंगलवार को बताया कि हमने लीलाराम शर्मा को अलवर से सोमवार की रात हिरासत में लिया। उससे जयपुर में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कि हरिकृष्ण सैनी द्वारा संचालित फेसबुक अकाउंट पर आरोपी भीम सिंह गोलवार और लीलाराम शर्मा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं में रविवार को मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन