{"_id":"5fb994798ebc3ea360758bbc","slug":"rajasthan-night-temperature-in-mount-abu-reached-one-degree-celsius","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: माउंट आबू में रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: माउंट आबू में रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंचा
Sun, 22 Nov 2020 03:58 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 22 Nov 2020 03:58 AM IST
विज्ञापन
माउंट आबू (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान में शनिवार को अचानक तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई। चुरू सबसे ठंड रहा, जहां का दिन का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
सीकर, पिलानी, अजमेर, गंगानगर, जोधपुर, बीकानेर और जयपुर में 6.5 से 11.6 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रिकॉर्ड हुआ। जैसलमेर में तापमान 12 और बाड़मेर में 12.7 सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन