{"_id":"658bd18ae1befcb6060631c6","slug":"rajasthan-news-youth-dies-after-falling-under-speeding-trolley-filled-with-gravel-driver-runs-away-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: बजरी से भरी तेज रफ्तार ट्रॉली के नीचे आकर युवक की मौत, चालक ट्रैक्टर खोलकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: बजरी से भरी तेज रफ्तार ट्रॉली के नीचे आकर युवक की मौत, चालक ट्रैक्टर खोलकर फरार
Wed, 27 Dec 2023 12:56 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:56 PM IST
सार
Dhaulpur News: जिले में सड़क दुर्घटनाओं का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह एक बार फिर तेज रफ्तार बजरी की ट्रॉली पलटने से बाइक सवार दूधिये की मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ट्रैक्टर खोलकर फरार हो गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के राजाखेड़ा थानातंर्गत एक 25 वर्षीय युवक बाइक से दूध कलेक्शन करने जा रहा था तभी तेज रफ्तार बजरी की ट्रॉली पलटने से वह उसके नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप पुत्र लोचन सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय संदीप दूध कलेक्शन का काम करता था। बुधवार को संदीप राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव समोना में दूध का कलेक्शन करने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार आ रही बजरी से भरी ट्रॉली पलटने से वह उसके नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बजरी से भरी ट्रॉली संतुलन बिगड़ने की वजह से पलट गई थी। बजरी माफिया ट्रैक्टर को ट्रॉली के हुक से खोलकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना राजाखेड़ा थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से लाश को रेस्क्यू किया।
थाना प्रभारी राम खिलाड़ी मीणा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।