{"_id":"65c7480d50376ae1f7055dbe","slug":"rajasthan-news-youth-dies-after-coming-under-high-tension-line-youth-had-gone-to-water-the-fields-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, खेतों में पानी देने गया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत, खेतों में पानी देने गया था युवक
Sat, 10 Feb 2024 03:25 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:25 PM IST
सार
Jhunjhunu: जिले के बिसाऊ थाना क्षेत्र के हमीरवास गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात युवक अपने खेत में पानी देने गया था।
विज्ञापन
युवक अंकित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार की देर रात युवक अंकित अपने खेत में खड़ी फसल में पानी देने के लिए गया था। जब वह पाइप लाइन बदल रहा था तो एल्यूमीनियम का पाइप खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया जिससे करंट ने पर अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक के ताऊ ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी देर तक अंकित के वापस नहीं लौटने पर उसे फोन किया था लेकिन उसके रिसीव नहीं करने पर परिजनों ने उसे तलाश किया, जिस पर वह सरसों की फसल के बीच पड़ा मिला। परिजन उसे झुंझुनू के बीडीके अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अंकित जेजेटी यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा था।
विज्ञापन
युवक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खेतों के मात्र 15 से 20 फीट ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इस बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत भी कराया लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन