फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Young man roaming around to sell pistol caught by police, another youth also arrested

Rajasthan News: पिस्तौल बेचने की फिराक में घूम रहा युवक पुलिस की गिरफ्त में, एक अन्य युवक भी गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2024 10:36 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 10:36 AM IST
सार

Sri Ganganagar: नाथांवाला ओवरब्रिज के पास पिस्तौल बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने पिस्तौल समेत गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Rajasthan News: Young man roaming around to sell pistol caught by police, another youth also arrested
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर में पुलिस ने नाथांवाला ओवरब्रिज के पास पिस्तौल बेचने की फिराक में घूम रहे एक युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। युवक कार में सवार था और पिस्तौल बेचने के लिए खरीददार ढूंढ रहा था। इसी दौरान रीको पुलिस चौकी को युवक के पिस्तौल लेकर घूमने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली। पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने यह पिस्तौल पुरानी आबादी के एक युवक से ली है।

विज्ञापन


पकड़ा गया युवक सरकारी इंटिग्रेटेड सर्विस प्रोवाइडर 112 के तहत चलने वाली एंबुलेंस के लिए काम करता है। उसने यह पिस्तौल पुरानी आबादी के युवक से खरीदी थी। सदर थाने के ASI हेतराम और पुलिस टीम को शहर के नाथांवाला ओवरब्रिज के पास युवक के पिस्तौल के साथ खड़े होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने युवक को मौके पर पकड़ा लिया। 
विज्ञापन


ASI हेतराम ने बताया कि युवक ने शुरुआती पूछताछ में पुरानी आबादी के एक युवक से पिस्तौल लाने की बात स्वीकार की है। इस संबंध में युवक द्वारा बताए गए पते पर कार्रवाई करके संबंधित युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब उससे हथियारों के मुख्य सप्लायर के बारे में पता कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed