{"_id":"65c476e337d88cdb1e09b814","slug":"rajasthan-news-woman-fell-into-broewell-in-gangapur-city-rescue-operation-underway-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी महिला, 22 घंटे जारी है जिंदगी बचाने की जंग, मौके पर NDRF की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी महिला, 22 घंटे जारी है जिंदगी बचाने की जंग, मौके पर NDRF की टीम
Thu, 08 Feb 2024 12:08 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगापुर सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगापुर सिटी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:08 PM IST
सार
Rajasthan News: गंगापुर सिटी के बामनवास रामनगर डोसी गांव में एक महिला गहरे बोरवेल में गिर गयी है। बोरवेल 100 फीट गहरा बताया जा रहा है। महिला को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है।
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के गंगापुर सिटी में बोरवेल में गिरी एक महिला का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बोरवेल की गहराई करीब 100 फीट है। वहीं NDRF की टीम मौके पर है। बता दें ये हादसा कल हुआ। बताया जा रहा है महिला के चप्पलों से पुलिस को हादसे का पता चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी कारणों से खुदाई का कार्य बंद
इधर, एलएनटी मशीन से 100 फीट तक खुदाई का कार्य किया गया, उसके बाद बोरवेल में फंसी महिला को निकाला जा सकेगा, अभी फिलहाल तकनीकी कारणों से खुदाई का कार्य बंद किया गया है।
विज्ञापन
कल से गायब थी महिला
बताया जा रहा है कि विगत रात करीब 8 बजे से महिला घर से गायब थी, देर रात तक महिला के घर नही पहुंचने पर परिजनों ने महिला की तलाश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं लग पाया। आज सुबह करीब 11 बजे बोरवेल के पास महिला की चप्पल पड़ी हुई मिली। जिस पर परिजनों को महिला के बोरवेल में गिरने का अंदेशा हुआ। परिजनों ने महिला के बोरवेल में गिरने की सूचना प्रशासन को दी।