{"_id":"6326134ba8a14019d10c96fe","slug":"rajasthan-news-widow-woman-raped-in-churu-eight-months-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, अब आठ महीने की गर्भवती, आरोपी पहले से शादीशुदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, अब आठ महीने की गर्भवती, आरोपी पहले से शादीशुदा
Sun, 18 Sep 2022 12:04 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:04 AM IST
सार
Rajasthan News: विधवा महिला आठ महीने की गर्भवती है, जबकि उसके दो बच्चे पहले से हैं। आरोपी के मारपीट कर घर से निकालने के बाद वह थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
चूूरू में दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले में एक विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था। अब महिला गर्भवती हो गई है। महिला ने उस पर शादी के लिए कहा तो उसने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली थाना इलाके का है। एक विधवा ने थाने में दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की 5 साल पहले मौत हो गई थी। उसके दो बेटे हैं, जिनके साथ वह रहती है। 2 साल पहले उसकी मुलाकात नागौर जिले के निंबी जोधा निवासी मनोज ढोली के साथ हुई थी। जिसने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे शादी की बात कही। इसके बाद शादी का झांसा देकर मनोज उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
इस बीच पीड़िता को उसके पहले से शादीशुदा होने का भी पता चल गया, लेकिन तब तक वह गर्भवती हो गई थी। पीड़िता ने आरोपी मनोज से शादी की बात की तो उसने उसे मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले आरोपी ने महिला से जमकर मारपीट की और घर से निकाल दिया। जिसके बाद 8 महीने की गर्भवती महिला अपने 2 बच्चों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन