फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Widow woman raped in churu eight months pregnant

Rajasthan News: शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, अब आठ महीने की गर्भवती, आरोपी पहले से शादीशुदा

Sun, 18 Sep 2022 12:04 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 18 Sep 2022 12:04 AM IST
सार

Rajasthan News: विधवा महिला आठ महीने की गर्भवती है, जबकि उसके दो बच्चे पहले से हैं। आरोपी के मारपीट कर घर से निकालने के बाद वह थाने पहुंची और केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan News Widow woman raped in churu eight months pregnant
चूूरू में दुष्कर्म पीड़िता ने की आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

Rajasthan News: राजस्थान के चूरू जिले में एक विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को शादी का झांसा देकर दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जबकि वह पहले से ही शादीशुदा था। अब महिला गर्भवती हो गई है। महिला ने उस पर शादी के लिए कहा तो उसने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली थाना इलाके का है। एक विधवा ने थाने में दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की 5 साल पहले मौत हो गई थी। उसके दो बेटे हैं, जिनके साथ वह रहती है। 2 साल पहले उसकी मुलाकात नागौर जिले के निंबी जोधा निवासी मनोज ढोली के साथ हुई थी। जिसने खुद को अविवाहित बताते हुए उससे शादी की बात कही। इसके बाद शादी का झांसा देकर मनोज उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


 इस बीच पीड़िता को उसके पहले से शादीशुदा होने का भी पता चल गया, लेकिन तब तक वह गर्भवती हो गई थी। पीड़िता ने आरोपी मनोज से शादी की बात की तो उसने उसे मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले आरोपी ने महिला से जमकर मारपीट की और घर से निकाल दिया। जिसके बाद 8 महीने की गर्भवती महिला अपने 2 बच्चों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed