फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Wanted accused of robbery in police custody, crime was committed due to personal rivalry

Rajasthan News: लूट का वांछित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, एक सप्ताह पूर्व आपसी रंजिश में की थी वारदात

Mon, 29 Jan 2024 03:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 03:14 PM IST
सार

Sirohi: जिले की सरूपगंज थाना पुलिस ने 1 हफ्ते पूर्व हुई लूट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात के लिए इस्तेमाल की गई बोलेरो कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Wanted accused of robbery in police custody, crime was committed due to personal rivalry
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में थाना स्तर पर गठित टीम ने एक हफ्ते पूर्व हुई लूट के मामले में खाखरवाड़ा निवासी रमेश कुमार पुत्र प्रकाश कुमार जणवा को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक हफ्ते पहले पीड़ित का भाई एवं पीड़ित पेट्रोल पंप के पास मजदूरों का हिसाब कर रहे थे, उसी दौरान जान से मारने की नीयत से आरोपी रमेश ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया और पीड़ित की कार और रुपये लेकर फरार हो गया। मामले में वांछित आरोपी रमेश कुमार घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिरों की सहायता से पड़ताल कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपी के पास से वारदात को अंजाम देने के लिए काम में ली गई बोलेरो भी जब्त कर ली गई है। इस मामले में पहले ही में लूटी गई कार बरामद कर आरोपी कमलेश कुमार, जुबेर खान, विकन जणवा उर्फ विकास व रणसाराम को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed