{"_id":"65b086597134c8f2340595c7","slug":"rajasthan-news-wanted-accused-arrested-for-ordering-opium-milk-police-has-already-caught-one-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अफीम का दूध मंगवाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक को पहले ही पकड़ चुकी है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अफीम का दूध मंगवाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, एक को पहले ही पकड़ चुकी है पुलिस
Wed, 24 Jan 2024 09:09 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 24 Jan 2024 09:09 AM IST
सार
Sirohi: पौने दो माह पूर्व अफीम का दूध मंगवाने के मामले में वांछित आरोपी को जिले के सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में गठित टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरतलब है कि 1 दिसंबर 2023 को पिंडवाड़ा थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान जयपुर पासिंग एक कार को रुकवाकर तलाशी ली गई थी। उसमें आरोपी मनालाल के पास से अवैध रूप से ले जाया जा रहा 4 किलो 760 ग्राम अफीम का दूध पाया गया था, इसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद मामले की जांच सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह को सौंपी गई थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि अफीम का यह दूध ओमप्रकाश पुत्र देवाराम जाट निवासी छीतरीया, पाली द्वारा मंगवाया गया था। इसके बाद तकनीकी टीम की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन