{"_id":"65a665f86b521c33dd00b259","slug":"rajasthan-news-villagers-protest-against-police-campaign-to-stop-illegal-mining-and-transportation-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान का ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान का ग्रामीणों ने किया विरोध
Tue, 16 Jan 2024 04:48 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:48 PM IST
सार
Sawai Madhopur: जिले में अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम को लेकर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान को लेकर आज उलियाणा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट के समक्ष प्रदर्शन किया और पुलिस पर गलत तरीके से कार्रवाई करने एवं खाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्रामीणों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उनका आरोप है कि अभियान के तहत पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने घरों के बाहर खड़े आधा दर्जन खाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जबरन जब्त कर लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को इसका वीडियो भी सौंपा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने एवं ग्रामीणों के ट्रैक्टर ट्रॉलियों को छोड़ने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि अभियान के नाम पर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को बेवजह परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन