फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Vehicle crushed two friends returning home from marriage in Dholpur, both died on the spot

Rajasthan News: धौलपुर में शादी से घर लौट रहे दो दोस्तों को वाहन ने कुचला, दोनों की मौके पर ही मौत

Fri, 23 Jun 2023 12:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 23 Jun 2023 12:56 PM IST
सार

राजस्थान के धौलपुर में दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शादी से घर लौट रहे थे। यह हादसा बाड़ी में एनएच-11बी पर हुआ। 
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Vehicle crushed two friends returning home from marriage in Dholpur, both died on the spot
धौलपुर में सड़क दुर्घटना में दोस्तों की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में देर रात शादी में शामिल होकर घर लौट रहे दो दोस्तों को धौलपुर-करौली हाईवे पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दुर्घटना में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि इलाके के गांव फूलपुरा से गांव कल्लापुरा में होतम सिंह कुशवाह के पुत्र रवींद्र की बरात आई थी। ब्रजकिशोर पुत्र कंचन सिंह कुशवाह, उम्र 45 वर्ष, अपने मित्र किशन सिंह शर्मा के साथ बरात में शामिल हुआ। शादी कार्यक्रम के संपन्न होने पर दोनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे। बाइक सवार जैसे ही एनएच 11बी पर कसौटी खेड़ा मोड़ के पास पहुंचे, तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और उन्हें कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हाईवे से गुजर रहे राहगिरों ने घटना की सूचना स्थानीय बाड़ी कोतवाली थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर दोनों डेड बॉडी को कब्जे में लेकर शिनाख्त की। पुलिस ने घटना से मृतक के परिजनों को अवगत कराया। दोनों शवों का पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया है। कानूनी कार्यवाही की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों में मची चीख-पुकार
ब्रजकिशोर और किशन शर्मा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने से परिजनों में हाहाकार मचा है। परिजन रात को ही बाड़ी अस्पताल पहुंच गए। रो-रोकर परिजन विलाप करने लगे। घटना से दोनों के गांव में सन्नाटा पसर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed