फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Uncle Throws Three Year Old Niece In a Well

रिश्तों का कत्ल: भाई से हुए विवाद का बदला लेने चाचा ने तीन साल की भतीजी को कुएं में फेंका, 12 घंटे बाद मिला शव

Sun, 13 Mar 2022 12:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 13 Mar 2022 12:15 PM IST
सार

जयपुर के चाकसु थाना इलाके के एक चाचा ने अपनी तीन साल की भतीजी को कुएं में फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। भाई से हुए विवाद के बाद आरोपी ने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
Rajasthan News Uncle Throws Three Year Old Niece In a Well
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जयपुर के चाकसु थाना इलाके के रामनगर गांव में एक चाचा ने अपनी तीन साल की भतीजी को कुएं में फेंक दिया। परिजनों को इसकी जानकारी 12 घंटे बाद मिली, तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। युवक ने अपने भाई से हुए विवाद का बदला लेने के लिए ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे मासूम बच्ची की हत्या करने बाारे में पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी आरोपी विकास अपने परिवार के साथ ही रहता है। विकास का एक संयुक्त परिवार है। विकास ने अपने ताऊ के बेटे की बेटी इशिका को घर के पास स्थिति एक कुंए में फेंक दिया। चाकसु थाना एसएचओ यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपी का परिवार संपन्न है, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात से गुस्सा होकर आरोपी ने शुक्रवार रात आठ बजे भतीजी को कुए में फेंक दिया जिससे बालिका की मौत हो गई। 
विज्ञापन


12 घंटे बाद परिवार वालों को बच्ची के घर में नहीं होने की जानकारी मिली। काफी तलाशने के बाद उसका शव घर से 100 मीटर मौजूद कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जाचं शुरू की। पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल, उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बात की जानकारी पूरी तरह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed