{"_id":"620b41fed55d1b282435f917","slug":"rajasthan-news-two-smugglers-arrested-with-one-quintal-doda-poppy-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: एक क्विंटल डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप में भरकर ले जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: एक क्विंटल डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पिकअप में भरकर ले जा रहे थे
Tue, 15 Feb 2022 11:32 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:32 AM IST
सार
बीकानेर में नशे के खिलाफ बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके सप्लायर और खरीददारों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर जिले की भारत-पाक सीमावर्ती क्षेत्र दंतौर में पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक क्विंटल डोडा पोस्त और गई पिकअप गाड़ी भी जब्त की है। दंतौर थानाधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामस्वरूप और मांगीलाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
थानाधिकारी हरपाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप में भारी मात्रा में डोडा पोस्त लाया जा रहा हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दंतौर के गोकुलगढ़ फांटा के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक पिकअप को रोककर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान एक क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर सप्लायर और खरीददार के नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन