{"_id":"6213732ba3417f626c61cb30","slug":"rajasthan-news-two-people-died-after-after-truck-hit-car-in-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road accident: तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से कार में मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road accident: तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से कार में मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत
Mon, 21 Feb 2022 04:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 21 Feb 2022 04:40 PM IST
सार
राजस्थान के चूरू के पास एनएच-52 स्थित सिरसला और ढाणी चारणान के बीच सामने से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के चूरू में तेज रफ्तार ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। एनएच-52 पर हुए इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक की टक्कर से कार चकनाचूर हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार सवार चूरू की तरफ आ रहे थे। इस दौरान एनएच-52 स्थित सिरसला और ढाणी चारणान के बीच सामने से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची दूधवाखारा पुलिस घायल कार चालक पवन कुमार निवासी मोमासर और सत्यभामा निवासी ददरेवा को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के कारण एनएच पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन