फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Two groups of prisoners clashed in Bikaner jail

Rajasthan: बीकानेर की जेल में भिड़े कैदियों के दो गुट, एक बंदी गंभीर रूप से घायल

Tue, 22 Feb 2022 03:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 22 Feb 2022 03:36 PM IST
सार

बीकानेर की जेल में कैदियों के पास हथियार, मादक पदार्थ, मोबाइल और सिम मिलना आम बात हो गई है। हाल ही में यहां कैदियों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक बंदी गुट ने दूसरे बंदी पर नुकीले हथियार से वार कर दिया। 

विज्ञापन
Rajasthan news Two groups of prisoners clashed in Bikaner jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

शोले फिल्म का डायलॉग 'हमारी जेल में सुरंग' राजस्थान के बीकानेर केंद्रीय कारागार पर फिट बैठता है। जेल में सजा काट रहे कैदियों के पास हथियार, मादक पदार्थ, मोबाइल और सिम मिलना आम बात हो गई है। हाल ही में इस जेल से कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है। 

विज्ञापन


जिले के बीछवाल स्थित केंद्रीय कारागार में बंदियों के बीच में मारपीट हो गई। कैदियों के एक पक्ष ने नुकीले हथियार से एक दूसरे कैदी पर वार कर दिया। इससे नागौर का रहने वाला कैदी दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पीठ और आंख पर गंभीर चोट
जानकारी के अनुसार कैदियों के दो गुटों में किसी बात को लेकर पिछले कई दिन से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों ने मारपीट हो गई। मारपीट में घायल दिनेश उर्फ विक्की ने बीछवाल थाने में बंदी हंसराज गुरमीत सिंह और रघुवीर सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कराया है। शिकायत में उसने बताया कि बंदियों ने उसके साथ मारपीट और नुकीले हथियार से हमला कर दिया। उनके इस हमले से दिनेश की पीठ और आंख पर गंभीर चोटे आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरक की तलाशी ली गई
रात में अचानक हुई इस मारपीट की घटना से जेल में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर बैरक में पहुंचे सुरक्षाकर्मी और जेल अधिकारियों ने बीच-बचाव कर दोनों गुटों को अलग किया। जेल अधीक्षक अनंतेश्वर ने बताया कि झगड़े के बाद सुरक्षाकर्मियों ने अधिकारियों के साथ सभी बैरक की तलाशी भी ली थी। इस दौरान कुछ सामान जब्त किया गया है। बता दें कि केंद्रीय कारागार में इससे पहले भी बंदियों के पास मोबाइल, नशीले पदार्थ और हथियार आदि मिले हैं। जेल की सुरक्षा व्यवस्था में चूक होने के कारण कैदियों के पास सभी तरह का सामान पहुंचता रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed