फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Took obscene photo of Rajsamand's girl, used to rape her daily by threatening to make it viral

Rajasthan Crime News: राजसमंद की युवती की अश्लील फोटो खींची, वायरल करने की धमकी देकर रोज करता था दुष्कर्म

Thu, 22 Dec 2022 02:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 22 Dec 2022 02:27 PM IST
सार

राजस्थान के राजसमंद में एक युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर फोटो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगा।  
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Took obscene photo of Rajsamand's girl, used to rape her daily by threatening to make it viral
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राजसमंद के चारभुजा थाना इलाके में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने युवती को प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ घिनौना कार्य किया। जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ अश्लील फोटो खींच लिए। बाद में यह फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा और रोज ही उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

विज्ञापन

 
बदनामी के डर के चलते युवती ने यह बात कुछ समय तक किसी को नहीं बताई लेकिन जब आरोपी युवक लगातार युवती को प्रताड़ित करने लगा तो उसने यह पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया। युवती के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। चारभुजा थानाधिकारी भवानी शंकर ने मामले को गंभीरता से लिया। एक विशेष टीम बनाई गई। आखिरकार आरोपी छह माह बाद पुलिस की गिरफ्त में आया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने 22 नवम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब छह माह पूर्व सुरेश सिंह ने प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालात में उसके साथ गलत काम किया। उसकी नग्न अवस्था के फोटो खींच लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उस पर उसके कहे अनुसार कार्य करने का दबाव बनाया। पुलिस ने आरोपी की जगह-जगह तलाश की। आरोपी द्वारा लगातार अपने ठिकाने बदलने के चलते वह इतने दिन तक बचता रहा। पुलिस टीम ने आरोपी सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट कुम्भलगढ़ के सामने पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश पर राजसमंद जिला कारागृह में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed