{"_id":"65c0bf03214021a1d10c7f44","slug":"rajasthan-news-thieves-escaped-after-breaking-the-locks-of-two-bullion-shops-anger-among-traders-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: चोर मस्त हैं और जनता त्रस्त है, सराफे की 2 दुकानों के ताले तोड़े, सोना-चांदी-नकदी लेकर हुए चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: चोर मस्त हैं और जनता त्रस्त है, सराफे की 2 दुकानों के ताले तोड़े, सोना-चांदी-नकदी लेकर हुए चंपत
Mon, 05 Feb 2024 04:27 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 05 Feb 2024 04:27 PM IST
सार
Dhoulpur: बाड़ी शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शहर के सराफा बाजार का है, जहां चोरों ने रविवार देर रात दो दुकानों के ताले चटकाए। एक दुकान का सेंटर लॉक नहीं खुलने से वहां चोरी होने से बच गई।
विज्ञापन
सराफा बाजार में पुलिस से बात करते व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल देर रात शहर के सराफा बाजार में चोरों ने दो दुकानों पर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन एक दुकान का सेंटर लॉक नहीं खुलने से चोर वहां अपना काम नहीं कर सके। सोने-चांदी की रिफायनिंग के काम की दूसरी दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए ढाई सौ ग्राम चांदी समेत 7 ग्राम सोना और सात हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित अमित देवधर पुत्र प्रताप देवधर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके यहां सोने-चांदी की रिफाइनिंग और गलाई, पकाई का काम किया जाता है। रविवार की देर शाम वे दुकान बंद कर घर गए थे। आज सुबह उन्हें दुकान का आधा शटर खुला मिला। उनकी दुकान से चोर करीब सात हजार की नकदी, ढाई सौ ग्राम चांदी और 7 ग्राम सोना चुराकर ले गए। पास की मनोज वर्मा उर्फ लल्लू पुत्र रामदयाल वर्मा की दुकान को भी चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
सराफा संघ के महामंत्री हरिशंकर मंगल ने बताया कि शहर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। चार महीने पहले उनकी दुकान में भी चोरी हुई थी, जिसका पुलिस आज तक पता नहीं लगा पाई है। लगातार बढ़ती चोरियों से स्थिति यह है कि नागरिक त्रस्त हैं, चोर मस्त हैं और पुलिस पस्त है।
विज्ञापन