{"_id":"6171e1c4d054b76bdb5f0a37","slug":"rajasthan-news-thieves-entered-in-former-maharashtra-minister-bungalow-stole-18-kg-of-silverware","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री के बंगले में चोरी, 18 किलो चांदी के बर्तन-सामान पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री के बंगले में चोरी, 18 किलो चांदी के बर्तन-सामान पर किया हाथ साफ
Fri, 22 Oct 2021 03:25 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 22 Oct 2021 03:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के सिरोही जिले के कालंद्री थाना क्षेत्र में चोरों ने गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज पुरोहित के बंगले का ताला तोड़कर चांदी के बर्तनों समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली।
विज्ञापन
सुबह उनके बंगले पर पौधों की देखभाल करने के लिए नौकर पहुंचा तो ताले टूटे मिले। जिसके बाद नौकर ने राज के पुरोहित को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर रेवदर डीएसपी नरेंद्र सिंह देवड़ा ने जायजा लिया। बंगले के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए कालंद्री थाने को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में कालंद्री थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के मित्र फूंगनी निवासी दीपाराम पुत्र अमरा जी पुरोहित ने कालंद्री थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। दीपाराम ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के पुरोहित का कॉल आया। उन्होंने बताया कि उनके तंवरी स्थित बंगले में चोरी की घटना की सूचना मिली है। इसके बाद वे खुद उनके बंगले पर पहुंचे, तो मकान के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने राज पुरोहित को फोन किया और पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
18 किलो चांदी के बर्तन-सामान चुरा ले गए
उन्होंने पूर्व मंत्री से बात करने के बाद बताया कि उनके मकान से चोर अलमारी में रखे कीमती सामान चुराकर ले गए। लोहे की कोठी में चांदी के 40 गिलास, 40 चम्मच, 10 थालियां, चार ट्रे, चार जग, चांदी के 20 सिक्के, चांदी का कलश, चार लोटे और अन्य सामान चुरा ले गए। इन सभी सामानों का वजन करीब 18 किलो है।