{"_id":"6166a3b58ebc3e628f6cdd5e","slug":"rajasthan-news-surrounded-by-police-wanted-criminal-shoots-himself-dead-in-kotputli","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: पुलिस से घिरने पर अपराधी ने खुद को मारी गोली, पांच हजार रुपये का था इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: पुलिस से घिरने पर अपराधी ने खुद को मारी गोली, पांच हजार रुपये का था इनामी
Wed, 13 Oct 2021 02:45 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
Published by: अजय सिंह
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Police फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के कोटपूतली कस्बे में एक अपराधी ने पुलिस द्वारा घेर लिए जाने पर खुद को गोली मार ली। पुलिस के अनुसार कुछ अपराधियों के बानसूर से कोटपूतली आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए मंगलवार रात नाके लगाए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एक वाहन के नाके पर नहीं रुकने पर पुलिस दल ने उसका पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख अपराधी वाहन से उतरकर बाजरे के खेतों से होकर भागने लगे।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक राकेश यादव के अनुसार अपराधियों की ओर से गोली चलाए जाने की आवाज आने पर अतिरिक्त बल मंगवाया गया। बाद में पता चला कि एक अपराधी ने खुद को गोली मार ली जबकि बाकी अन्य भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रूपचंद उर्फ सुखा के रूप में हुई है जिस पर 5,000 रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ झुंझुनू के खेतड़ी थाने में हत्या के आरोप में मामला दर्ज था। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।