फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news: Stone Pelting Took Place On The Road Between Two Parties In Jaipur

राजस्थान: जयपुर में ठेले लगाने की बात पर भिड़े दो पक्ष, एक-दूसरे पर फेंके पत्थर, छह घायल 

Sat, 12 Feb 2022 02:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 12 Feb 2022 02:10 PM IST
सार

जयपुर के नवाबों के चौक में ठेले लगाने की बात को लेकर शुरू हुई झड़प ने पत्थरबाजी का रूप ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद शांत कराया।

विज्ञापन
Rajasthan news: Stone Pelting Took Place On The Road Between Two Parties In Jaipur
विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, सड़क पर बिखरे पत्थर और सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार देर शाम दो पक्षों में बीच मामूली बात को लेकर झड़प हो गई। ठेले लगाने की बात से शुरू हुई यह झड़प पथराव में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर फेंके, इसमें करीब छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


दरअसल, जयपुर के रामगंज थाना इलाके में स्थित नवाबों के चौक पर ठेले लगाने की बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस छोटी सी कहासुनी ने बाद में उग्र रूप ले लिया और पथराव शुरू हो गया। सूचना के बाद मौक पर पहुंची रामगंज थाना पुलिस दोनों पक्षों के बीच मामला शांत कराया। इसके बाद भी माहौल तनाव पूर्ण रहा। इसे देखते हुए इलाके में पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed