{"_id":"65d8382bef349e581508d2bc","slug":"rajasthan-news-school-teacher-is-absent-since-one-year-show-cause-notice-given-6-times-had-no-effect-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: एक साल से Absent है स्कूल टीचर, छ: बार कारण बताओ नोटिस भेजने का भी नहीं हुआ असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: एक साल से Absent है स्कूल टीचर, छ: बार कारण बताओ नोटिस भेजने का भी नहीं हुआ असर
Fri, 23 Feb 2024 11:46 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्यावर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:46 AM IST
सार
Beawar: ग्राम भेरूखेड़ा के गांव धोलादोता प्रथम में पिछले एक साल से स्कूल नहीं आ रहे शिक्षक के कारण बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। शिक्षा निदेशालय को इस संबंध में पत्र लिखने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय, बीकानेर
- फोटो : साेशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्यावर जिले के जवाजा की ग्राम पंचायत भेरूखेड़ा के गांव धोलादाता प्रथम में एक शिक्षक पिछले एक साल से लगातार स्कूल नहीं आ रहे हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई खराब हो रही है। प्रधानाध्यापक सीमा कुंडिया ने इस संबंध में शिक्षा निदेशालय, बीकानेर को पत्र भी लिखा लेकिन वहां से भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
अनुपस्थित शिक्षक रवि को इस संबंध में करीब छह बार कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। ज्ञात रहे कि विद्यालय में तीन गांवों लालपुरा, धोलादाता प्रथम और कोट गांव के करीब 150 छात्र अध्यनरत हैं। एसएमसी अध्यक्ष सुरेश सिंह ने शिक्षा विभाग से स्कूल में तुरंत दूसरा टीचर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन