{"_id":"62daced4de8732250641c609","slug":"rajasthan-news-satish-poonia-targeted-cm-ashok-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पूनिया बोले- फ्री कोविड वैक्सीन के पोस्टर में मोदी की जगह गहलोत की फोटो, पीएम का गिराया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पूनिया बोले- फ्री कोविड वैक्सीन के पोस्टर में मोदी की जगह गहलोत की फोटो, पीएम का गिराया सम्मान
Fri, 22 Jul 2022 09:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 22 Jul 2022 09:52 PM IST
सार
पूनिया ने कहा, राजस्थान के मुख्यमंत्री सियासी बातों के अलावा कुछ करते नहीं हैं, उन्होंने शहरों के विकास, उन्नति और सौंन्दर्यकरण के लिए कोई प्रयास नहीं किए।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान नगर निकाय जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन-कल्याणकारी योजनाओं के जरिए शहरों का जीवन बदलने की कोशिश की है। 200 करोड़ फ्री कोरोना वैक्सीन लगाकर पीएम ने हिंदुस्तान के शहरों और गांवों में रहने वाले लोगों को सबसे पहले महफूज किया। उन्होंने कहा, प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीयत खराब थी, तभी वैक्सीनेशन के अभियान पर जयपुर की दीवार पर जो पोस्टर लगाया गया उस पर मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो है और प्रधानमंत्री की नदारद। उन्होंने पीएम मोदी का सम्मान गिराया है।
विज्ञापन
यह कांग्रेस सरकार के काम करने का एक छोटा नमूना है। हमारे पार्षदों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के खिलाफ बिना बात के केवल राजनीतिक प्रतिशोध में मामले दर्ज हो रहे हैं। यह कहीं देखा तो कांग्रेस पार्टी के शासन में ही देखा है।कांग्रेस सरकार की प्रतिशोध की राजनीति ने प्रदेश में निकायों के कामकाज को सर्वाधिक प्रभावित किया है। आप सभी जनता के लिए प्रतिबद्ध होकर काम करें। 2023 में भाजपा सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी।
विज्ञापन
पूनिया ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से भारत को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। उनके विजन और संकल्प से लोगों ने हिंदुस्तान को बदलते हुए देखा है। एक राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं जो सियासी बातों के अलावा कुछ करते नहीं हैं, उन्होंने शहरों के विकास, उन्नति और सौंन्दर्यकरण के लिए कोई प्रयास नहीं किए।
विज्ञापन
अशोक गहलोत के शासन में पैसों का मिस मेनेजमेंट किया गया है। केंद्र सरकार की योजनाओं पर मिलने वाले रुपये का भी सदुपयोग नहीं किया गया। जयपुर ग्रेटर नगर निगम से लेकर प्रदेश की निगमों, पालिकाओं में भी कांग्रेस सरकार के प्रतिशोध के कई मामले हैं।
प्रदेश की नगर निकाय के जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला में मेयर, डिप्टी मेयर, सभापति, उपसभापति, चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन आदि शामिल हुए। कार्यशाला को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने संबोधित किया।