फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Reward announced on absconding accused in case of firing at petrol pump, raid continues

Rajasthan News: पेट्रोल पंप पर फायरिंग के मामले में फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी

Tue, 26 Dec 2023 09:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 26 Dec 2023 09:00 AM IST
सार

Dhaulpur News: धौलपुर में एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने पांच हार्डकोर बदमाशों पर इनाम घोषित किया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है|

विज्ञापन
Rajasthan News: Reward announced on absconding accused in case of firing at petrol pump, raid continues
फरार आरोपी कल्याण और अजीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के सैंपऊ थाना इलाके में एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच हार्डकोर बदमाशों पर इनाम घोषित किया है। पुलिस द्वारा लगातार उनके ठिकानों पर छानबीन की जा रही है|

विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे 5 आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उन पर इनाम घोषित किया है| पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शातिर बदमाश अजीत ठाकुर निवासी रतनपुर, विष्णु ठाकुर निवासी खूबचंद का पुरा, लालू ठाकुर निवासी बीलौनी, कल्याण सिंह ठाकुर निवासी मुरावली, कल्ला उर्फ करुआ जाटव निवासी बीलौनी की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है|
विज्ञापन


हाल ही में करीमपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने वाले इन आरोपियों की  धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचों हार्डकोर अपराधी डकैत मुकेश ठाकुर की गैंग के सक्रिय सदस्य रह चुके हैं। इनके खिलाफ लूट, नकबजनी, रंगदारी और डकैती जैसे संगीन आपराधिक अभियोग पंजीबद्ध हैं। करीमपुर पेट्रोल पंप पर हुई घटना के बाद पांचों आरोपी फरार चल रहे हैं। धौलपुर ग्रामीण सीओ बाबूलाल मीणा ने बताया पुलिस टीम लगातार छानबीन कर रही है और बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed