फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Rape was committed by different youths at three places on the pretext of marriage

Rajasthan News: शादी करने का झांसा देकर 3 जगहों पर अलग-अलग युवकों ने किया दुष्कर्म, युवती ने मामला दर्ज कराया

Wed, 24 Jan 2024 01:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 01:19 PM IST
सार

Dausa: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले तीन लोगों के खिलाफ एक युवती ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Rape was committed by different youths at three places on the pretext of marriage
महिला पुलिस थाना, दौसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा महिला थाना अधिकारी सुनी राम मीणा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की 19 वर्षीय युवती ने तीन अलग-अलग युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि युवती ने तीन अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग युवाओं द्वारा शादी के नाम पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार युवती ने बताया कि वह लगभग 2 साल पहले वह मप्र में अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी, जहां उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। उस युवक ने शादी का झांसा देकर उसे अपने पास बुला लिया। युवती अपने घर वालों को बिना बताए उसके पास चली गई और कुछ दिन उसके साथ रहने के बाद युवक द्वारा शादी करने से इंकार करने के बाद वापस दौसा आने के लिए निकल गई।
विज्ञापन


इसी दरमियान उसकी जानकारी ट्रेन में यात्रा के दौरान किसी अन्य युवक के साथ हुई बातचीत में बात शादी तक पहुंच गई, जिसके चलते दोनों साथ चले गए। वहां भी इस युवती के साथ उस युवक ने दुष्कर्म करके शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सारे मामले में एक नया मोड़ तब आ गया, जब दूसरे लड़के के एक दोस्त ने युवती के साथ शादी करने का प्रस्ताव दिया और अपने साथ ले गया। जहां एक बार फिर उसके साथ दुष्कर्म हुआ। बाद में पता लगने पर घरवाले युवती को लेने पहुंचे और अपने साथ ले आए।


दौसा आने के बाद युवती ने तीन अलग-अलग युवकों के खिलाफ, अलग-अलग जगहों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला क्राइम, शंकरलाल मीणा को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed