फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Rajput family welcomed the groom of Dalit society in Ajmer

Rajasthan: दलित दूल्हे का राजपूत परिवार ने किया स्वागत, बारातियों की इस तरह की खातिरदारी

Mon, 21 Feb 2022 10:41 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 21 Feb 2022 10:41 AM IST
सार

राजस्थान में आपने दलित समाज के बेटे और बेटियों की शादी में सवर्ण समाज के लोगों द्वारा घोड़ी पर नहीं चढ़ने देने या फिर इस तरह की कई अन्य घटनाएं सुनी होंगी, लेकिन अजमेर के केकड़ी में एक राजावत परिवार ने पुरानी कुरीतियों को पीछे छोड़कर एक नई पहले की शुरुआत की है। पढ़िए...राजावत परिवार का संदेश।  

विज्ञापन
Rajasthan news Rajput family welcomed the groom of Dalit society in Ajmer
राजावत और दलित परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में आपने दलितों की बिंदोरी रोकने की कई घटनाएं सुनी होंगी, लेकिन आज हम बात करेंगे एक ऐसे परिवार की जिसमें तमाम सामाजिक कुरीतियों को पीछे छोड़ दिया। दलित और सवर्ण के उस भेद को मिटाने की कोशिश की जो कई बर्षों से हमारे समाज में बना हुआ है। हम बात कर रहे हैं अमजेर के केकड़ी में रहने वाले एक राजावत (राजपूत) परिवार की। इस परिवार के सदस्यों ने दलित दूल्हे का स्वागत कर बारातियों और घरातियों के लिए खाने-पीने का प्रबंध किया। साथ ही  दलित बेटी की शादी में कई तरह की जिम्मेदारियां भी बढ़-चढ़कर निभाईं। 
विज्ञापन


आईए...अब विस्तार से बताते हैं सामाजिक समरता की ये कहानी
 
अजमेर के केकड़ी के गांव बलिया में रहने वाले धर्मराज हरिजन की बेटी की शादी शुक्रवार हो हुई। टोंक के रहने वाले अजय हरिजन घोड़ी पर चढ़कर दुल्ह हो लेने पहुंचे। यहां राजावत परिवार के ठाकुर गोपाल सिंह राजावत, भंवर चेतन सिंह राजावत ने दूल्हे के साथ सभी बारातियों का धूमधाम से स्वागत किया। बारातियों के लिए नास्ते से लेकर खाने तक के कई प्रबंध राजावत परिवार ने किए।
विज्ञापन

 

भंवर चेतन सिंह राजावत ने कहा कि बारात का स्वागत करने के पीछे उनका उद्देश्य सिर्फ पुरानी कुरीतियों को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि शहर भले ही आगे बढ़ रहे हो, लेकिन गांवों में आज भी छोटी-छोटी बातों पर सवर्ण-दलितों में टकराव की स्थितियां बनती है। इस तरह के विवाद से दोनों समाज ही अपमानित भी होते है। इस तरह की पहल से लोगों में अच्छा संदेश जाएगा और वे भी अपनी सोच बदलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बेटियों को हर क्षेत्र में दिए जाएं अधिकार
ठाकुर गोपाल सिंह ने अपनी पोत्री रुद्राक्षी राजावत का जन्मदिन गरीबों को कंबल बांटकर मनाया था। इस तरह के कई काम वे समय समय पर करते रहते हैं। रुद्राक्षी के पिता भंवर चेतन ने कहा कि अब ऐसो कोई क्षेत्र नहीं जहां बेटियां बेटों से पीछे हों। बेटियां हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। लोगों को सोच बदलकर बेटियों को अधिकार देने चाहिए। उनके बिना इस संसार की कल्पना भी अधूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed