फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Rail traffic affected due to technical work in Ahmedabad division, know what will be the chang

Rajasthan News: अहमदाबाद मंडल में तकनीकी कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित, जानिए क्या होगा परिवर्तन

Thu, 04 Jan 2024 02:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 02:09 PM IST
सार

Sirohi News: तकनीकी कार्य के चलते पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल को ब्लॉक किए जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। विभिन्न रेल सेवाएं परिवर्तित मार्ग पर रहेंगी तथा कई आंशिक तौर पर रद्द होंगी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Rail traffic affected due to technical work in Ahmedabad division, know what will be the chang
पश्चिम रेलवे - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल पर साबरमती यार्ड में तकनीकी कार्य के चलते इसे ब्लॉक किया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा एवं विभिन्न रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेंगी तथा कई आंशिक रद्द होंगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल के पीआरओ अशोक चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा 02 जनवरी से 09 जनवरी तक जम्मूतवी से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोडिया- साबरमती जं.-अहमदाबाद की तरफ संचालित होगी। मार्ग में यह रेलसेवा साबरमती स्टेशन पर नहीं जाएगी। 

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 02 जनवरी से 9 जनवरी तक ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोडिया- साबरमती जं.-अहमदाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग में यह रेलसेवा साबरमती स्टेशन पर नहीं जाएगी। 
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 16533, जोधपुर-बंगलुरू रेलसेवा दिनांक 03 जनवरी व 10 जनवरी को जोधपुर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोडिया- साबरमती जं.-अहमदाबाद होकर संचालित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 16507, जोधपुर-बंगलुरू रेलसेवा दिनांक 04 जनवरी व 06 जनवरी को जोधपुर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोडिया- साबरमती जं.-अहमदाबाद होकर संचालित होगी। 

गाड़ी संख्या 16209, अजमेर-मैसूर रेलसेवा 05 जनवरी व 07 जनवरी को अजमेर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोडिया- साबरमती जं.-अहमदाबाद होकर संचालित होगी। 

गाड़ी संख्या 16531, अजमेर-बंगलुरू रेलसेवा दिनांक 08 जनवरी को अजमेर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोडिया- साबरमती जं.-अहमदाबाद होकर संचालित होगी। 

प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रेल सेवाएं 

गाड़ी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-अहमदाबाद रेलसेवा जो दिनांक 02. जनवरी से  09 जनवरी तक दौलतपुर चौक से प्रस्थान करेगी और खोडियार तक संचालित होगी। यह रेलसेवा खोडियार-अहमदाबाद स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा  09 जनवरी से 13 जनवरी तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी और आबूरोड स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात आबूरोड-साबरमती स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 10 जनवरी से 14 जनवरी तक साबरमती के स्थान पर आबूरोड स्टेशन से संचालित होगी और साबरमती-आबूरोड स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed