फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News Pregnant woman burnt alive to save her daughter in barmer

Rajasthan News: तीन साल की बेटी को बचाने में जिंदा जली गर्भवती मां, लालटेन से घर में लगी आग

Tue, 06 Dec 2022 10:46 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 06 Dec 2022 10:46 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झोपड़ी में जल रही लालटेन के कारण आग लगी है। इससे झोपड़ी में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं, आग की चपेट में आने से गर्भवती महिला 80 फीसदी झुलस गई थी।  

विज्ञापन
Rajasthan News Pregnant woman burnt alive to save her daughter in barmer
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर में जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक तीन साल की मासूम बेटी को बचाने की कोशिश में गर्भवती महिला जिंदा जल गई। उसने बेटी की जान बचा ली, लेकिन आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में महिला को गंभीर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक घटना सेड़वा थाना इलाके के शोभाला दर्शन गांव की है। सोमवार रात को महिला ने पति के चाय बनाई थी, जिसके बाद वह अपनी तीन साल की बच्ची के पास जाकर सो गई। कुछ देर बाद नहीं में उसे गर्मी जैसी महसूस हुई तो उसने देखा की झोपड़ी में आग लग गई है। आग घिरी महिला मासूम बच्ची को उठाकर बाहर की ओर भागी और बच्ची को सुरक्षित जगह पर पहुंचा। कुछ जरूरी सामान लेने के लिए महिला एक बार फिर झोपड़ी के अंदर चली गई। इस दौरान झोपड़ी की छत गिरने से वह आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू और महिला को इलाज के लिए सेड़वा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिकी उपचार के बाद उसे सांचौर रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चाय पीने के बाद महिला का पति पास की दूसरी झोपड़ी में सोने के लिए चला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि झोपड़ी में जल रही लालटेन के कारण आग लगी है। इससे झोपड़ी में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं, आग की चपेट में आने से गर्भवती महिला 80 फीसदी झुलस गई थी। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed